Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»चाय वाले ने जो किया वह फाइनेंस डिग्री वाला नहीं कर पाया
    मध्यप्रदेश

    चाय वाले ने जो किया वह फाइनेंस डिग्री वाला नहीं कर पाया

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चाय वाले ने जो किया वह फाइनेंस डिग्री वाला नहीं कर पाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सीएम ने कसा पूर्व पीएम मनमोहन पर तंज

    भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दस साल तक प्रधानमंत्री रहने वाले, फाइनेंस में पूरी जिंदगी जीने वाले व्यक्ति ने जो काम नहीं सोचा, वह काम एक चाय वाले के दिमाग ने कर दिखाया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया कि बगैर पैसा जमा किए भी खाता खोला जा सकता है। नई शिक्षा नीति पर बात करते हुए सीएम यादव ने कहा कि इसके माध्यम से हमने 2020 में शिक्षा के पुराने स्तर को ठीक करने का काम किया है। हमारे कॉलेज, यूनिवर्सिटी में दादा-पोता या किसी भी उम्र का कोई भी पढ़ सकता है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि योग्यता के साथ जीवन में नैतिक मूल्यों का होना भी जरूरी है। उन्होंने अपने संबोधन में रावण, कंस, कर्ण समेत देश के इतिहास में दर्ज अनेक योद्धाओं का जिक्र भी किया।
    राजधानी के होटल ताज में उच्च शिक्षा में आदर्श बदलाव, जीवन के लिए मूल्य विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में दुनिया भर के लोगों ने आकर शिक्षा ग्रहण की है। इसके अनेक उदाहरण हैं। नैतिक मूल्य और योग्यता को लेकर सीएम यादव ने कहा कि रावण में योग्यता की कमी नहीं थी। कंस भी योग्यता में कम नहीं था। लेकिन जीवन मूल्यों-नैतिक मूल्यों में दोनों पीछे थे। नैतिक मूल्यों में यह अंतर कौरव-पांडव में भी दिखाई देता है। कर्ण की योग्यता किसी प्रकार से कम नहीं थी। कर्ण के सामने अर्जुन कहीं नहीं लगते। लेकिन प्रतिशोध, जिद, स्वभाव, मनोभाव ने कर्ण को डूबते हुए जहाज के साथ खड़ा कर दिया था। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जनता की योजनाओं के लिए भागीदारी का भाव लेकर चलने की शुरुआत बीजेपी के शासन में ही हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी को लागू करने का काम किया है। वर्ष 2004 से 2013 तक जो पीएम रहे, उनके पास बड़ी डिग्रियां रहीं। वित्त मंत्री रहे, गवर्नर रहे, जिंदगी फाइनेंस में रही, लेकिन उनसे चूक हुई। चूक चाय वाले के दिमाग में आई कि बगैर पैसे के भी खाता खुलता है। डीबीटी से सीधे खाते में पैसा भेजने का काम किया है।

    इसलिए रावण पर सवाल
    सीएम यादव ने कहा कि यूक्रेन-रूस का युद्ध, इजराइल-फिलिस्तीन का संघर्ष देख लो। नैतिक मूल्यों में कमी की सभी ने कीमत चुकाई है। लड़ कौन रहा, लड़ा कौन रहा, मर कौन रहा, मरवा कौन रहा है, यह भी देखना पड़ेगा। अपने घर के अंदर आने वाली आग को रोक दो। दो लोग आपस में लड़ जाएंगे, तो हम सुरक्षित हो जाएंगे, ऐसा भी सोचने वाले हैं। जीवन मूल्यों से शांति से कौन बात कर रहा है। यह देखें तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सबसे आगे हैं।
    बांग्लादेश से हमारा पुराना रिश्ता
    सीएम यादव ने कहा कि हम सभी अतीत में भारत के गौरव को देखें तो पता चलता है कि बांग्लादेश भी हमारे करीब है। बांग्लादेश से हमारा अलग संबंध है। हमारी गंगा बांग्लादेश से होकर ही सागर तक जाती है। नाम बदल दिया, लेकिन असली नाम और पानी तो गंगा का ही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश: तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का आह्वान, बोले—आस्था, एकता और संस्कृति का भव्य उत्सव….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और परंपराओं का उत्सव” — केदारनाथ के कपाट खुलने पर PM मोदी ने जताई श्रद्धा….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 28 अप्रैल को होगा एक दिवसीय विशेष सत्र, तैयारियां तेज….

    April 22, 2026

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 22, 2026

    ज्ञानभारतम् सर्वेक्षण को रफ्तार, मुख्य सचिव विकासशील ने 31 मई तक हर हाल में पूर्ण करने के दिए निर्देश….

    April 22, 2026

    हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार…

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश: तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का आह्वान, बोले—आस्था, एकता और संस्कृति का भव्य उत्सव….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और परंपराओं का उत्सव” — केदारनाथ के कपाट खुलने पर PM मोदी ने जताई श्रद्धा….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 28 अप्रैल को होगा एक दिवसीय विशेष सत्र, तैयारियां तेज….

    April 22, 2026

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.