Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»A.R. Rahman और Saira Banu के रिश्ते में दरार, बेटी Raheema का बयान आया सामने
    मनोरंजन

    A.R. Rahman और Saira Banu के रिश्ते में दरार, बेटी Raheema का बयान आया सामने

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    A.R. Rahman और Saira Banu के रिश्ते में दरार, बेटी Raheema का बयान आया सामने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एआर रहमान (AR Rahman)की पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। इस बात की अनाउंसमेंट उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए की जहां रहमान की पत्नी सायरा की वकील वंदना शाह ने एक स्टेटमेंट जारी की।
    क्यों लिया रहमान और सायरा ने अलग होने का फैसला?
    इसमें कहा गया, “शादी के इतने सालों बाद सायरा ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है। यह फैसला उनके रिश्ते में भावनात्मक तनाव के बाद आया है। गहरे प्यार के बावजूद दंपती ने पाया कि उनके रिश्ते में तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच खाई पैदा कर दी है।" सायरा और एआर रहमान के इस फैसले से हर कोई हैरान है। दोनों ने जल्दबाजी नहीं बल्कि बहुत सोच समझकर अलग होने का फैसला लिया है।
    बेटी रहीमा ने सेपरेशन पर किया रिएक्ट
    इसके बाद एआर रहने ने भी एक पोस्ट शेयर किया, उन्होंने कहा- 'हमें उम्मीद थी हम तीस साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अदृश्य अंत होता है।' सिंगर के तलाक का उनके बच्चों पर भी गहरा असर पड़ा है। दोनों की दो बेटियां खतीजा,रहीमा और एक बेटा अमीन है।
    अब उनकी बेटी रहीमा रहमान ने पोस्ट करके अपने पेरेंट्स के तलाक पर प्राइवेसी रखने की बात कही है। रहीमा ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'मैं बहुत शुक्रगुजार रहूंगी अगर इस मामले को पूरी प्राइवेसी और इज्जत के साथ ट्रीट किया जाएगा।'
    कब हुई थी एआर रहमान की शादी
    एआर रहमान और सायरा बानो की शादी साल 1995 में हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी और रहमान की मां ने उनके लिए रिश्ता पसंद किया था। जब रहमान की शादी हुई थी उस वक्त वो 29 साल के थे।
    एआर रहमान ने सिम्मी ग्रेवाल के एक चैट शो में खुलासा किया था कि उनकी मां ने उनके लिए ये रिश्ता ढूंढ़ा था। रहमान ने बताया था उनके पास दुल्हन की तलाश करने का समय नहीं था। लेकिन, उन्हें पता था कि शादी करने का यह सही समय है। तब वे 29 साल के थे और उन्होंने अपनी मां से कहा था- 'मेरे लिए दुल्हन ढूंढ़ो।'

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.