Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»मंच पर जगह न मिलने से भाजपा विधायकों ने जताई नाराजगी
    राजनीती

    मंच पर जगह न मिलने से भाजपा विधायकों ने जताई नाराजगी

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंच पर जगह न मिलने से भाजपा विधायकों ने जताई नाराजगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आगरा । आगरा में आयोजित पंचायत राज सम्मेलन में भाजपा के दो विधायक मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज हो गए। गुस्से में उन्होंने कार्यक्रम के बहिष्कार तक करने की धमकी दे डाली। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विधायक चौधरी बाबूलाल और विधायक छोटेलाल वर्मा आयोजक पर नाराज हो रहे हैं। तीसरे विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल दोनों विधायकों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक बाबूलाल और छोटेलाल वर्मा कह रहे हैं कि ये क्या तरीका है? छोटेलाल वर्मा कहते हैं कि हम पांच बार के विधायक हैं और तीन बार, एक बार के विधायक ऊपर बैठेंगे। साथ ही विधायक छोटेलाल कह रहे हैं कि सरकार में सभी को बराबर सम्मान मिलना चाहिए। विधायक चौधरी बाबूलाल मंच पर बैठे केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से कह रहे हैं कि क्या हम विधायक नहीं हैं, हमें बताइए मंत्रीजी। वीडियो में एसपी सिंह बघेल की आवाज सुनाई दे रही है और वह कहते हैं कि मैं समस्या का समाधान करूंगा। वहीं, विधायक चौधरी बाबूलाल कह रहे हैं कि हम जा रहे हैं और बहिष्कार कर रहे हैं। गौरतलब है कि पंचायत राज विभाग ने फतेहाबाद रोड स्थित ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को पंचायत सम्मेलन आयोजित किया था। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर विशिष्ट अतिथि के तौर पर आए थे। सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया और विधायक रानी पक्षालिका सिंह को मंच पर जगह दी गई थी। विधायक छोटेलाल वर्मा, विधायक चौधरी बाबूलाल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को मंच पर जगह नहीं दी गई। इस पर दोनों विधायक बाबूलाल और छोटेलाल वर्मा काफी नाराज हुए। 

    आयोजकों को विधायकों ने सुनाई खरी-खोटी
    कार्यक्रम के बीच में ही दोनों विधायकों ने आयोजकों को खूब खरी-खोटी सुनाई। बाबूलाल ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने की बात तक कह दी। मामला बढ़ता देख विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दोनों विधायकों को शांत कराया। घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के दो विधायकों के मंच पर स्थान न मिलने के विवाद पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई बड़ा मसला नहीं था, बल्कि समस्या केवल मंच की जगह की थी। उन्होंने बताया कि आयोजन में 35 से ज्यादा विधायकों को निमंत्रण दिया गया था, जबकि मंच छोटा था। इस वजह से विधायकों को नीचे सोफे पर बैठने की व्यवस्था की गई थी।  

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आयकर कानून में बदलावों पर मिलेगी अहम जानकारी, 23 जुलाई को स्पेशल कार्यक्रम

    July 22, 2026

    युवा आंदोलन पर सरकार और पुलिस की कड़ी निगरानी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    July 22, 2026

    1575 ग्राम पंचायतों में विकसित होंगी पंचवटी वाटिकाएं, हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

    July 22, 2026

    उत्तराखंड में संस्कृत आयोग गठन की तैयारी, सरकार ने आमंत्रित किए सुझाव

    July 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.