Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सरकारी गोदामों में सड़ गया अरबों का अनाज
    मध्यप्रदेश

    सरकारी गोदामों में सड़ गया अरबों का अनाज

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकारी गोदामों में सड़ गया अरबों का अनाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मप्र में सरकार समर्थन मूल्य पर हर साल अरबों रूपए का गेहूं, चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि अनाज खरीदती है। लेकिन रख-रखाव के अभाव और अफसरों की उदासिनता के कारण गोदामों में रखे ये अनाज सडऩे लगे हैं।  मप्र नागरिक आपूर्ति निगम तथा भंडार गृह निगम के अफसरों एवं कर्मचारियों की लापरवाही तथा निजी ठेकेदारों की सांठ-गांठ के चलते किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया अरबों रुपए का एक लाख 18 हजार 741 क्विंटल अनाज जिसमें गेहूं, चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का गोदामों में रखा-रखा सड़ गया है। लेकिन इसकी चिंता किसी को नहीं है। हालत यह है कि अब ये अनाज मनुष्यों और जानवरों के खाने लायक तक नहीं बचा है।जानकारी के अनुसार खराब हो चुके अनाज में वर्ष 2015-16 से लेकर 2022-23 तक का खरीदा गया अनाज भी शामिल है। राज्य सरकार अब इसे औद्योगिक उपयोग करने वाले उद्योगपतियों को औने-पौने पर बेचना चाहती है, लेकिन बार-बार टेंडर होने के बाद भी नागरिक आपूर्ति निगम इसे नहीं बेच पा रहा है। जिम्मेदारों ने इस पर मौन साध लिया है। जिन जिलों के गोदामों पर अनाज रखा है वे हैं-गेहूं-शहडोल, रीवा, श्योपुर, शिवपुरी, बड़वानी, उज्जैन, हरदा, विदिशा, छतरपुर, नर्मदापुर, श्योपुर, सागर, टीकमगढ़, अनूपपुर, सीहोर, भोपाल, सीहोर, रीवा, रायसेन, नरसिंहपुर के गोदामों में रखा है। ज्वार-मुरैना, भिंड, अशोकनगर, दमोह, विदिशा, पन्ना तथा बाजरा – राजगढ़, रायसेन और चावल भोपाल, मुरैना, रायसेन, नसिंहपुर जिले के गोदामों में पड़ा हुआ है।

    औने-पौने दामों पर बेच रहे अनाज
    सूत्रों का कहना है कि विभाग के अफसर करोड़ों का अनाज औने-पौने दामों पर बेचने में लगे हुए है। वहीं, विभागीय मंत्री से जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम ने जो अनाज खरीदा है और गोदामों में खराब हो चुका है इसे बेचने की उन्हें कोई जानकारी नही है। गौरतलब है कि प्रदेश में वर्ष 2015-16 से वर्ष 2023-24 तक किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया यह अनाज सड़ चुका है। निगम ने इसे बेचने के लिए कई बार टेंडर जारी किए, लेकिन वह अब तक अनाज बेच नहीं पाया है। अब निगम ने 26 नवंबर तक इस सड़े हुए अनाज को बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसमें 11 मार्च 2024, 13 मार्च 2024 के नहीं बिक हुए अनाज सहित 22 अगस्त 2024 के निरस्त लाट के अनाज को फिर से बेचने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक प्रताप नारायण यादव ने टेंडर जारी किए है। इस संबंध में एमडी यादव और महाप्रबंधक शिखा नरवाल से उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया। नागरिक आपूर्ति निगम जो अनाज बेचना चाहता है वह प्रदेश भर के 170 गोदामों में अलग-अलग स्थानों पर रखा हुआ है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Kanwar Yatra: ऋषिकेश में बनेगा कंट्रोल रूम, नीलकंठ जाने वाले वाहनों के लिए IDPL में होगी पार्किंग

    July 23, 2026

    उत्तराखंड के हर जिले में खुलेंगे सुप्रजा केंद्र, सामान्य प्रसव को मिलेगा बढ़ावा

    July 23, 2026

    उत्तराखंड में निकायों में अधिशासी अधिकारियों की नई तैनाती, आदेश से मचा हड़कंप

    July 23, 2026

    यूटीयू पेपर लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर साझा किए थे प्रश्न

    July 23, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित…

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक भेजें सुझाव……

    July 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Kanwar Yatra: ऋषिकेश में बनेगा कंट्रोल रूम, नीलकंठ जाने वाले वाहनों के लिए IDPL में होगी पार्किंग

    July 23, 2026

    उत्तराखंड के हर जिले में खुलेंगे सुप्रजा केंद्र, सामान्य प्रसव को मिलेगा बढ़ावा

    July 23, 2026

    उत्तराखंड में निकायों में अधिशासी अधिकारियों की नई तैनाती, आदेश से मचा हड़कंप

    July 23, 2026

    यूटीयू पेपर लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर साझा किए थे प्रश्न

    July 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.