Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत-हार से तय होगा योगी आदित्यनाथ का भविष्य?
    राजनीती

    महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत-हार से तय होगा योगी आदित्यनाथ का भविष्य?

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत-हार से तय होगा योगी आदित्यनाथ का भविष्य?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भविष्यवाणी की है। कुंदरकी में पिछले हफ्ते चुनावी रैली संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा था कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद सीएम योगी की कुर्सी छीन ली जाएगी।  उन्होंने कहा कि आजकल सरकार को अपनी कुर्सी बचाने का गुस्सा है, क्योंकि दिल्लीवालों ने तय कर लिया है कि महाराष्ट्र के चुनाव के बाद इनकी कुर्सी बचेगी नहीं। अगर आप ध्यान दें तो दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोकसभा चुनावों के पहले कुछ ऐसा ही कहा था। अब वहीं बात महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के पहले अखिलेश यादव कह रहे हैं। शायद योगी आदित्यनाथ अब सीएम की कुर्सी से ऊपर उठ चुके हैं। विपक्ष शायद इस बात को समझ नहीं पा रहा है या जानबूझकर अवॉयड कर रहा है। अखिलेश यादव की इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत और हार योगी आदित्यनाथ के भविष्य से बहुत मजबूती के साथ गुंथा हुआ है। आम तौर पर विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में खराब परफार्मेंस को किसी भी मुख्यमंत्री को हटाए जाने का वैलिड रिजन माना जाता है। इस आधार पर देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सीटें कम हो कर 255 ही रह गईं थीं जबकि 2019 में 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत पार्टी ने हासिल किया था। इसी तरह लोकसभा चुनावों में भी रहा। 2019 के लोकसभा चुनावों में जहां पार्टी 78 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 62 सीटों पर जीत मिली थी वही 2024 में घटकर यह 33 रह गई। मगर जब इन दोनों झंझावतों को योगी आदित्यनाथ झेल चुके हैं तो फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में मिली हार भी उनका कुछ बिगाड़ लेगी इसमें संदेह ही है। इसके ठीक उलट इस बार महाराष्ट्र में आरएसएस ने मोर्चा संभाला हुआ है। संघ का एक-एक कार्यकर्ता महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत को लेकर कार्य कर रहा है। 

    लोकसभा चुनावों में हुई गड़बड़ को दुरुस्त करने में लगा संघ
    लोकसभा चुनावों में हुई गड़बड़ को दुरुस्त करने के प्रयास में भाजपा ने संघ के साथ समन्वय बढ़ाया है। जिसमें डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने संघ नेतृत्व के साथ कम से कम आधा दर्जन बैठकें कीं और विधानसभा चुनावों के लिए एक रोडमैप तैयार किया। संघ ने उन सीटों पर अपने काडर को तैनात किया, जहां पार्टी कमजोर स्थिति में थी। एक मीडिया समाचार पत्र कहता है कि एक आरएसएस नेता ने कहा, भाजपा और आरएसएस के काम करने के तरीके में स्पष्ट अंतर है। हमारे स्वयंसेवक कोई जनसभाएं नहीं कर रहे हैं या जनता से किसी विशेष उम्मीदवार के लिए वोट देने की अपील नहीं कर रहे हैं। आरएसएस ने अपने नेटवर्क को सक्रिय कर दिया है ताकि लोगों में उन महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जागरूकता पैदा की जा सके, जो हिंदुओं की एकता को खतरा पैदा कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक मजबूत हिंदू राष्ट्र बनाना है, जो जाति, समुदाय और धर्म से ऊपर उठकर हर व्यक्ति के कल्याण के लिए काम करे। स्वयंसेवक छोटे समूहों में लोगों तक पहुंच रहे हैं और न केवल 100 फीसदी मतदान सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं, बल्कि यह भी बता रहे हैं कि कैसे और किसे वोट देना है। 

    आरएसएस का जितना प्रभाव बढ़ेगा, योगी उतना ही मजबूत होंगे
    आरएसएस का प्रभाव जितना पार्टी पर बढ़ेगा वर्तमान परिस्थितियों में योगी आदित्यनाथ और मजबूत होकर उभरेंगे। योगी आदित्यनाथ के नारे बंटेंगे तो कटेंगे को लेकर बीजेपी बंटी हुई नजर आ रही है। यह जानते हुए भी इसी नारे का आसान वर्जन पीएम मोदी ने एक हैं तो सेफ हैं दिया है। दूसरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी बंटेंगे तो कटेंगे पर पॉजिटिव रुख दिखा चुका है। इसके बाद भी लगातार इस तरह की आवाजें उठ रहीं हैं जैसे यह लगता है योगी आदित्यनाथ ने यह नारा देकर कुछ गलत कर दिया है। महाराष्ट्र में चुनाव लड़ रही सत्ताधारी महायुति गठबंधन में इस नारे को लेकर विवाद की स्थिति है। एनसीपी नेता अजित पवार ने पहले ही इस नारे से खुद को अलग कर लिया था। बाद में महाराष्ट्र बीजेपी के भी 2 नेताओं ने इस नारे पर सवाल उठा दिया। पंकजा मुंडे और अशोक चह्वाण का मानना था कि बंटेंगे तो कटेंगे का नारा यूपी के लिए सही हो सकता है पर महाराष्ट्र के लिए नहीं। 

    योगी आदित्यनाथ का नारा बंटेंगे तो कटेंगे महाराष्ट्र में हिट
    पर जिस तरह इस नारे पर राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भरोसा कर रहे हैं उससे ऐसा लगता है कि भाजपा की रणनीति हो सकती है कि कुछ लोग विरोध करें और कुछ लोग समर्थन करते रहें। पर कुल मिलाकर महाराष्ट्र के चुनावों के केंद्रबिंदु में योगी आदित्यनाथ का नारा बंटेंगे तो कटेंगे ही है। जाहिर है कि अगर महायुति को चुनावों में सफलता मिलती है तो उसमें बंटेंगे तो कटेंगे नारे को और इस नारे के देने वाले को श्रेय जाएगा। दरअसल सीएम योगी द्वारा दिए गए नारा बंटोगे तो कटोगे को लेकर केवल महाराष्ट्र में ही माहौल नहीं गरम है! यूपी बीजेपी में भी इसे लेकर ऊहापोह की स्थित है! इस नारे को लेकर पहले तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बचने की कोशिश की पर बाद में सरेंडर नजर आए। वहीं अब इस मामले में प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का भी बयान आया है। वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बचते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको इकट्ठा करके सनातन संस्कृति को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। जाहिर है कि यूपी सीएम का विरोध उनके डिप्टी सीएम की ओर से अभी भी कम नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश में इन नेताओं की आपसी खींचतान का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में प्रशासन ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है।   

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

    September 26, 2026

    विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

    September 26, 2026

    मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

    September 26, 2026

    Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

    September 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.