Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»15 हजार बूथ भाजपा के लिए बने चुनौती
    मध्यप्रदेश

    15 हजार बूथ भाजपा के लिए बने चुनौती

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    15 हजार बूथ भाजपा के लिए बने चुनौती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । भाजपा के सदस्यता अभियान संगठन पर्व के दो चरणों में मप्र की इकाई ने नया इतिहास रच दिया है। इस सदस्यता अभियान से जहां भाजपा का संगठन उत्साहित है। इन सबके बीच प्रदेश में 15 हजार बूथ ऐसे भी हैं जिन पर सक्रिय सदस्य बनाने में भाजपाईयों को पसीना आ रहा है। दरअसल, ये वे बूथ हैं जिन पर भाजपा का विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन रहा है। इस बूथों में से कई बूथ तो ऐसे हैं जहां 100 सक्रिय सदस्य बनाने में भी पार्टी पदाधिकारियों को परेशानी हो रही है। उधर, भाजपा नवाचार के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में राम कुमार को देश का पहला व्हाट्सएप ग्रुप प्रभारी बनाया है। राजधानी भोपाल के वार्ड 80 के बूथ क्रमांक 223 पर इनकी नियुक्ति की गई है। भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में 14 से 20 नवंबर तक बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया चल रही है इसी के तहत व्हाट्सएप ग्रुप प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
    गौरतलब है कि भाजपा के संगठन पर्व में सक्रिय सदस्यता का काम भी पिछले तीन सप्ताह से जारी है। प्राथमिक सदस्यता के बाद पार्टी ने सक्रिय सदस्यता का अभियान प्रारंभ किया था, लेकिन इसमें भी कई क्षेत्रों में पीछे रहने के कारण सदस्यता संख्या पूरी नहीं हो सकी है। प्रदेश के ऐसे करीब 15 हजार बूथ है, जिनमें पार्टी को सक्रिय सदस्य बनाने में पसीना आ रहा है। भाजपा ने सक्रिय सदस्य बनाने के लिए सौ प्राथमिक सदस्य बनाने की शर्त रखी थी, जिसमें कई कार्यकर्ता सौ सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बन गए, लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्र ऐसे भी रहे जहां सक्रिय सदस्यता की संख्या काफी कम रही है। इसके पीछे जो कारण बताए जा रहे हैं। उसमें कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े नेताओं के लिए प्राथमिक सदस्य बनाना है। इसके अलावा कई नेताओं द्वारा हजारों की संख्या में प्राथमिक सदस्य बनाने के बाद कार्यकर्ताओं के लिए सदस्य बनाने के लिए व्यक्ति ही नहीं मिले। दूसरी ओर प्रदेश के 15 हजार ऐसे बूथ जहां भाजपा को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपने विरोधीदल की अपेक्षा कम मत प्राप्त हुए एक तरह से इन बूथों पर भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था।

    दूसरी सूची का प्रकाशन 25 नवंबर को
    अब सवाल यह उठ रहा है कि जिन बूथ पर पार्टी पहले से ही कमजोर है वहां सक्रिय सदस्य कैसे बनाए जाएं, ऐसे बूथ पर प्राथमिक सदस्यों की संख्या भी उतनी नहीं रही जितनी पार्टी द्वारा निर्धारित की गई थी। इसके बाद पार्टी द्वारा इसमें कुछ बदलाव करते हुए प्रत्येक बूथ पर 50 सदस्य बनाने वाले को भी सक्रिय सदस्य बनाने की बात कही। इस सबके बाद भी प्रदेश में 5 नवंबर तक जिस पहली सूची का प्रकाशन किया गया था, उस हिसाब से पूरे प्रदेश में सक्रिय सदस्यों की संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गई है। अब सक्रिय सदस्यों की दूसरी सूची का प्रकाशन 25 नवंबर को किया जाना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस दिनांक तक पार्टी प्रदेश में अपने सक्रिय सदस्य के लक्ष्य को पूरा कर लेगी।

    कांग्रेस का भी फोकस संगठन मजबूती पर
    प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव होने के बाद अब मप्र कांग्रेस ने मैदानी स्तर पर संगठन को को मजबूत ने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को संगठन संबंधी जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। जिम्मेदारी सौंपने के बाद उन्हें समय-समय पर पार्टी संबंधी गतिविधियों को लेकर प्रोग्राम जारी किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर इस संबंध में विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 20 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण प्रदेश में हमारा संगठन कमजोर हो गया है। वर्ष 2017 में तत्कालीन प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने संगठन को मजबूत करने की पहल की थी। उन्होंने ब्लॉक के नीचे मंडलम, सेक्टर का गठन कर कार्यकर्ताओं को संगठन संबंधी जिम्मेदारी सौंपी थी। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका फायदा मिला था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कमलनाथ ने भी संगठन को मजूबत करने के लिए गंभीरता से काम किया। उन्होंने बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के मोर्चा, प्रकोष्ठों का गठन कर लोगों को पार्टी से जोडऩे का प्रयास किया। हालांकि 2023 के चुनाव में मिली करारी हार के बाद कमलनाथ के स्थान पर जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अपनी टीम का गठन नहीं होने की वजह से पटवारी अब तक संगठन की गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे। पिछले महीने प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर दिया गया है। उपचुनाव से फुरसत होने के बाद अब पटवारी संगठन को मजबूत करने को लेकर सक्रिय हो गए हैं। मप्र कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं की एक राज्य स्तरीय समिति गठित की है। यह समिति प्रदेश में समय-समय पर होने वाली संगठनात्मक बैठकों, धरना, प्रदर्शन, आंदोलनों का एजेंडा तैयार करेगी। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के उद्देश्य से प्रारूप संकलन तैयार करने का कार्य करेगी। समिति की पहली बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    Uttarakhand News: राष्ट्र निर्माण उत्सव में CM धामी का संदेश: युवाओं को बनना होगा फ्यूचर-रेडी, नौकरी नहीं रोजगार सृजन की सोच अपनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 15, 2026

    क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव….

    April 15, 2026

    पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    Uttarakhand News: राष्ट्र निर्माण उत्सव में CM धामी का संदेश: युवाओं को बनना होगा फ्यूचर-रेडी, नौकरी नहीं रोजगार सृजन की सोच अपनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.