Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IPL Auction Rules: जानिए किस टीम के पर्स में कितनी रकम, नीलामी से पहले सभी जरूरी नियम
    खेल

    IPL Auction Rules: जानिए किस टीम के पर्स में कितनी रकम, नीलामी से पहले सभी जरूरी नियम

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL Auction Rules: जानिए किस टीम के पर्स में कितनी रकम, नीलामी से पहले सभी जरूरी नियम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     IPL 2025 Auction Rules: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी 10 टीमों ने नीलामी से पहले कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्शन होना है, जिसके लिए 574 प्लेयर्स को शॉट लिस्ट किया गया है, जिसमें 366 भारतीय खिलाड़ी और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन इनमें से केवल 204 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं।

    बता दें कि आईपीएल 2025 में कुल 10 टीमें भाग लेंगी और हर एक टीम के स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। ऐसे में ऑक्शन 2025 से पहले आइए जानते हैं आईपीएल नीलामी से जुड़े नियम।

     

    IPL Auction Rules: आईपीएल ऑक्शन के नियम

    • RTM (राइट टू मैच) कार्ड- आईपीएल ऑक्शन में आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल होता है, जिसमें किसी खिलाड़ी के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाले का मिलान कर उसे अपनी टीम में बनाए रख सकते हैं। जैसे कि केएल राहुल पर अगर सबसे ऊंची बोली लगाती है और बाकी टीमें उन पर बोली नहीं लगातीं तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम उन्हें RTM कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी टीम में रख सकती है। हालांकि, इसकी संभावना कम है कि केएल राहुल एसएसजी द्वारा खरीदे जाएंगे।
    • आईपीएल 2025 ऑक्शन में हर टीम के पास ज्यादा से ज्यादा 6 RTM कार्ड का उपयोग करने का विकल्प होगा। अगर किसी फ्रेंचाइजी ने 4 प्लेयर्स को रिटेन किया है, तो उसके पास मेगा ऑक्शन के दौरान 2 RTM कार्ड होंगे।

    IPL Auction 2025 में इम्पैक्ट प्लेयर नियम होगा लागू?

    बीसीसीआई ने 2025-27 तक के लिए इम्पैक्ट प्लेयर नियम को बरकरार रखा है। टीम केवल पारी के 14वें ओवर से पहले इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग कर सकती है। इस रूल के तहत एक प्लेयर को बाहर जाना होता है और उसकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर मैदान में आता है। प्लेइंग 11 में से एक खिलाड़ी को बदलने की अनुमति को इम्पैक्ट प्लेयर कहा जाता है।

    IPL Auction 2025 Live Streaming: कब और कहां देख सकते हैं आईपीएल ऑक्शन का लाइव प्रसारण?

    आईपीएल 2025 ऑक्शन का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटर्व पर देखा जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी।

    1. राजस्थान रॉयल्स- 41 करोड़ रुपये बाकी ( रिटेन किए कुल 6 खिलाड़ी)

    2.सनराइजर्स हैदराबाद- 45 करोड़ रुपये बाकी (रिटेन किए 5 खिलाड़ी)

    3. मुंबई इंडियंस- 45 करोड़ रुपये बाकी (रिटेन किए 5 खिलाड़ी)

    4. कोलकाता नाइट राइडर्स- 51 करोड़ रुपये बाकी (रिटेन किए 6 खिलाड़ी)

    5. चेन्नई सुपर किंग्स- 55 करोड़ रुपये बाकी (रिटेन किए 5 खिलाड़ी)

    6.लखनऊ सुपर जायंट्स- 69 करोड़ रुपये बाकी (रिटेन किए 5 खिलाड़ी)

    7. गुजरात टाइटंस- 69 करोड़ रुपये बाकी ( रिटेन किए 5 खिलाड़ी)

    8.दिल्ली कैपिटल्स- 76.25 करोड़ रुपये ( रिटेन किए 4 खिलाड़ी)

    9. आरसीबी- 83 करोड़ रुपये ( रिटेन किए 3 खिलाड़ी)

    10. पंजाब किंग्स 110.5 करोड़ रुपये (रिटेन किए 2 खिलाड़ी)

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

    September 26, 2026

    विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

    September 26, 2026

    मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

    September 26, 2026

    Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

    September 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.