Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»वोडाफोन आइडिया की बढ़ रही चुनौती, शेयरों में 62 फीसदी की गिरावट 
    व्यापार

    वोडाफोन आइडिया की बढ़ रही चुनौती, शेयरों में 62 फीसदी की गिरावट 

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वोडाफोन आइडिया की बढ़ रही चुनौती, शेयरों में 62 फीसदी की गिरावट 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई  दिल्ली । दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एजीआर बकाये के भुगतान के साथ-साथ ग्राहकों की संख्या में गिरावट कंपनी के लिए बड़ी चुनौती है। इसका असर वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर पड़ रहा है। वोडाफोन आइडिया का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 62 फीसदी गिरावट पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे मोटे तौर पर उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। दूसरी तिमाही परफॉर्मेंस के बाद ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज और नुवामा ने इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजी जारी की है। सोमवार को शेयर में हल्की तेजी रही। हालांकि, बिकवाली के दबाव में शेयर 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 52 हफ्ते के नए रिकॉर्ड लो पर आ गया। ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज ने वोडाफोन आइडिया पर होल्ड की रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 11 रुपये से घटाकर 7 रुपये प्रति शेयर किया है। यह टेलीकॉम स्टॉक अपने 52 हफ्ते 19.15 रुपये के हाई से करीब 62 फीसदी टूट चुका है। ब्रोकरेज का कहना है कि दूसरी तिमाही में वोडाफोन आइडिया का कस्टमर एआरपीयू (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) 7.8 फीसदी, भारती एयरटेल- 10.6 फीसदी, रिलायंस जियो- 7.4 फीसदी बढ़ा है। यह अनुमान के मुताबिक रहा। हालांकि, वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स की संख्या में तेज गिरावट आई है। खासकर, सबसे बड़े 4जी नेटवर्क एक्सपेंशन के बावजूद डाटा सब्सक्राइबर्स की संख्या 20 लाख घटी है। वीआईएल को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 के अंत से कस्टमर बेस बढ़ाकर इस ट्रेंट को उलट देगा। कंपनी बैंक गारंटी पर छूट और एजीआर मामले में हस्तक्षेप के लिए सरकार के साथ बातचीत कर रही है। वोडाफोन डेट फंडिंग के लिए भी तैयार है। उसे उम्मीद है कि सरकारी बकाये को इक्विटी में बदला जागा। 

    नुवामा ने वोडाफोन आइडिया पर होल्ड की सलाह दी
    ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने वोडाफोन आइडिया पर होल्ड की सलाह दी है। टारगेट 11.3 रुपये से घटाकर 7 रुपये प्रति शेयर किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की दूसरी तिमाही नरम रही। हालांकि, यह अनुमान के मुताबिक रही। टैरिफ बढ़ने से रेवैन्यू में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। एआरपीयू 6.8 फीसदी बढ़ा है। ब्रोकरेज का कहना है कि, कैपिटल इन्फ्यूजर और टैरिफ हाइक ने वोडाफोन आइडिया के रिवाइवल की उम्मीदें जगाई हैं, लेकिन एजीआर बकाया पर क्यूरेटिव याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने से वीआईएल को बड़ा झटका लगा है।  

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

    September 26, 2026

    वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, राजपत्र लेकर गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, चंदनपुर को मिली नई पहचान…

    September 26, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार…..

    September 26, 2026

    छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.