Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»हिसार में ठंड का कहर, 4 डिग्री गिरा पारा, धुंध और स्मॉग से बढ़ी मुसीबत 
    राज्य

    हिसार में ठंड का कहर, 4 डिग्री गिरा पारा, धुंध और स्मॉग से बढ़ी मुसीबत 

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिसार में ठंड का कहर, 4 डिग्री गिरा पारा, धुंध और स्मॉग से बढ़ी मुसीबत 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिसार। प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण के बीच स्मॉग और धुंध अब भी परेशानी बने हैं। स्मॉग के चलते हिसार के बरवाला में पांच वाहन, कैथल में अलग-अलग जगह 15 वाहन और फतेहाबाद में चार जगह हादसे हुए। इसमें फतेहाबाद में हुए हादसे में चार लोग घायल हुए। अन्य जगह सभी वाहनों में लोगों को मामूली चोट लगी।

    दूसरी तरफ रात का तापमान नीचे जाने के कारण हिसार के बालसमंद में रविवार की रात सबसे ठंडी बीती है। ये इस वर्ष की अब तक की रिकॉर्ड ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा।
    24 घंटे में यहां पारा 4.1 डिग्री गिरा। जबकि सिरसा के न्यूनतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 12 डिग्री पहुंच गया। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा।

    देश के अन्य हिस्सों में भी जनजीवन प्रभावित
    इसके अलावा कोहरे ने देश के अन्य हिस्सों में भी जनजीवन प्रभावित किया। कोहरे के कारण नई दिल्ली से जुड़ी उड़ानों पर सोमवार को पूरे दिन घने कोहरे का असर देखा गया। आलम यह रहा कि करीब 300 उड़ानें अपने तय समय से न्यूनतम आधे घंटे की देरी से या तो रवाना हुई या फिर पहुंचीं।

    सबसे बुरा हाल सुबह देखा गया, जब अलग-अलग दिशाओं से नई दिल्ली के आसमान पर लैंडिंग की तैयारी कर रहे विमान को डायवर्ट कर जयपुर व लखनऊ भेजा गया। सुबह 15 उड़ान डायवर्ट की गईं।

    पांच जिलों में घना स्माग छाने का ऑरेंज अलर्ट
    भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश में 22 नवंबर तक घना स्मॉग छाने की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को हरियाणा के पांच जिलों (हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला) में ऑरेंज तो 11 जिलों (भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला) में 20 से 22 नवंबर तक घने स्मॉग का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के जिन जिलों में वायु की गुणवत्ता (एक्यूआई) बेहद खराब है, वहां 12वीं तक कक्षाएं बंद होंगी।

    गुरुग्राम की 1600 कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम
    प्रदेश में प्रदूषण को देखते हुए गुरुग्राम में आईटी, आईटी इनेबल्ड एवं टेलीकॉम सेक्टर की 1,600 से अधिक कंपनियों ने 25 नवंबर से अगले साल पांच जनवरी तक वर्क फ्रॉम होम करने का निर्णय लिया है। दरअसल हरियाणा के पांच शहर गुरुग्राम, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, सोनीपत और भिवानी देश के टॉप-11 प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। इन सभी में एक्यूआई 400 से पार है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

    September 26, 2026

    वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, राजपत्र लेकर गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, चंदनपुर को मिली नई पहचान…

    September 26, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार…..

    September 26, 2026

    छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 26, 2026

    आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, प्रदेश में 2,262 स्थानों पर हुए 12,698 आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में हुए शामिल…..

    September 26, 2026

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

    September 26, 2026

    वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, राजपत्र लेकर गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, चंदनपुर को मिली नई पहचान…

    September 26, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार…..

    September 26, 2026

    छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.