Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»जेपी नड्डा: झारखंड सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को मदरसों में शरण देने का आरोप
    राज्य

    जेपी नड्डा: झारखंड सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को मदरसों में शरण देने का आरोप

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेपी नड्डा: झारखंड सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को मदरसों में शरण देने का आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को खुफिया रिपोर्ट के हवाले से झारखंड सरकार पर बांग्लादेशियों को शरण देने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को मदरसों में शरण दी. साथ ही यह सुनिश्चित किया कि उन्हें जमीन और आधार कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज मिलें.

    जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा कि वह OBC के चैंपियन बनना चाहते हैं. उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले सामाजिक सेवा संगठन राजीव गांधी फाउंडेशन और पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में कितने OBC सदस्य रहे हैं.

    घुसपैठियों के लिए आधार कार्ड और वोटर कार्ड
    BJP अध्यक्ष ने रविवार को झारखंड में 3 चुनावी रैलियों में अपने संबोधन में राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के दो मुख्य दल झारखंड मुक्त मोर्चा (JMM) और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा, ‘अभी मुझे खुफिया रिपोर्ट मिली है. उसमें कहा गया है कि यहां बांग्लादेशी घुसपैठियों को मदरसों में शरण दी जाती है. उनके लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, गैस कनेक्शन हासिल करना आसान बनाया गया.

    उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के अनुसार, जेएमएम नीत सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए जमीन सुनिश्चित करती है. नड्डा ने बोकारो जिले के गोमिया में एक रैली को संबोधित करते हुए एक कागज दिखाया और दावा किया कि यह खुफिया रिपोर्ट है. इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन पर झारखंड के जल, जंगल, जमीन को लूटने और बड़े पैमाने पर घुसपैठ करवाने का आरोप लगाया है.

    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है. घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं. नड्डा ने कहा कि, ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए कानून लाएंगे कि उनकी संतानें जमीन से वंचित हों. केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली BJP सरकार ही घुसपैठ रोक सकती है.’

    5 हजार करोड़ के खनन घोटाले
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे जेएमएम-आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को भ्रष्ट नेताओं का कुनबा बताया. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं. उन्होंने आरोप लगाया, ‘जमानत पर बाहर आए हेमंत सोरेन फिर जेल जाएंगे. वह 5 हजार करोड़ रुपये के खनन घोटाले, 236 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले और कई अन्य घोटालों में लिप्त हैं.’

    BJP अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वो खुद को OBC के चैंपियन के रूप पेश करने की चेष्टा कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस कार्यसमिति, राजीव गांधी फाउंडेशन और उनकी मां सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार समिति में कितने OBC सदस्य रहे हैं. नड्डा ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में 27 OBC मंत्री हैं.’

    नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार OBC, आदिवासियों, अनुसूचित जातियों को मुख्यधारा में ला रही है. उन्होंने OBC का हितैषी होने का दावा करने को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किया. नड्डा ने दावा किया कि यह पीएम मोदी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगा भुगतान, नई दर 2025-26 सत्र से ही लागू…..

    October 15, 2026

    छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना : पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास…..

    October 15, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न….

    October 15, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट…..

    October 15, 2026

    पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन…..

    October 15, 2026

    भाजपा के दो दिवसीय संगठनात्मक वर्ग में चुनावी रणनीति पर मंथन, बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेता मौजूद

    October 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगा भुगतान, नई दर 2025-26 सत्र से ही लागू…..

    October 15, 2026

    छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना : पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास…..

    October 15, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न….

    October 15, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट…..

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.