Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IPL 2025 Auction में 5 खिलाड़ियों पर RCB ने लगाएगा बड़ा दांव!
    खेल

    IPL 2025 Auction में 5 खिलाड़ियों पर RCB ने लगाएगा बड़ा दांव!

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2025 Auction में 5 खिलाड़ियों पर RCB ने  लगाएगा बड़ा दांव!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल की नीलामी होनी है। इस नीलामी में फ्रेंचाइजियों को बड़ी-बड़ी बोली लगाते हुए देखा जाएगा। आरसीबी की टीम पर हर किसी की निगाहें हैं।

    आरसीबी की फैन फॉलोइंग से हर कोई वाकिफ है और विराट कोहली के टीम का हिस्सा होने की वजह से हर किसी को दिलचस्पी है कि कौन उनकी टीम में शामिल होगा।

    आरसीबी की टीम ने ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) से पहले तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल का नाम शामिल हैं। यश दयाल को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया हैं और अब आरसीबी की टीम के पास कुल 22 जगह खाली है, जिसमें 8 विदेशी होंगे।

    मेगा ऑक्शन में आरसीबी 83 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी, जहां टीम अपने साथ पहले से मौजूद किसी भी कैप्ड खिलाड़ी क लाने के लिए तीन आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है। ऐसे में जानते हैं कि आरसीबी की टीम किन 5 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं?

    IPL 2025 Mega Auction: इन 5 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए RCB बहाएगा अंधा पैसा!

    1. जोस बटलर (Jos Buttler)

    आरसीबी की टीम जोस बटलर (Jos Buttler) को आईपीएल 2025 ऑक्शन (IPL 2025 Auction) में खरीदने के लिए तगड़ी बोली लगाती हुई नजर आ सकती है। जोस बटलर को ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज किया। राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2024 में उन्हें 10 करोड़ रुपये में अपने साथ रखा।

    अब उन्हें आईपीएल 2025 नीलामी में आरसीबी की टीम खरीदना चाहेगी, क्योंकि आरसीबी की टीम को कप्तान की भी तलाश है। फाफ डु प्लेसिस को रिलीज करने के बाद आरसीबी की टीम जोस बटलर को खरीदकर उन्हें टीम की कप्तानी भी दे सकती है, क्योंकि जोस बटलर के पास इंग्लैंड की टी20I में कप्तानी का अच्छा अनुभव है। हाई-प्रेशर वाले मैच में शांत दिमाग से फैसला लेने के लिए बटलर माहिर हैं।

    बटलर डबल रोल के लिए जाने जाते हैं, पहला बैटिंग और दूसरा विकेटकीपिंग। ऐसे में आरसीबी की टीम उन्हें खरीदकर दिनेश कार्तिक की कमी को पूरा कर सकती है।

    2. केएल राहुल (KL Rahul)

    लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा रिलीज किए गए केएल राहुल (KL Rahul) को आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 ऑक्शन में खरीद सकती है। केएल राहुल के आरसीबी में शामिल होने को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है, क्योंकि वह पहले भी आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।

    ऐसे में उनकी वापसी पर हर किसी की नजरें बनी हुई है। राहुल ने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की है और उनकी कप्तानी में लखनऊ की नई टीम 3 में से 2 सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची है। ऐसे में राहुल को खरीदने के लिए आरसीबी की टीम आईपीएल ऑक्शन में जमकर पैसा बहा सकती है।

    3. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

    राजस्थान रॉयल्स की टीम के पूर्व लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को आईपीएल ऑक्शन 2025 में खरीदने के लिए आरसीबी की टीम दिलचस्पी दिखा सकती हैं। चहल को ऑक्शन से पहले राजस्थान की टीम ने रिलीज किया। बता दें कि आरसीबी से चहल 2014 से 2021 तक का हिस्सा थे, जिसके बाद 2022 आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा। बता दें कि चहल की विकेट लेने की काबिलयत को देखते हुए आरसीबी की टीम उन्हें अपने खेमे में शामिल करना चाहेगी।

    चहल ने आईपीएल में 160 मैच खेलते हुए 250 विकेट झटके हैं और आईपीएल 2024 में उन्होंने 18 विकेट लिए थे। 2023 में चहल ने 21 विकेट और साल 2022 में उन्होंने 27 विकेट चटकाए थे। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आरसीबी की टीम उन्हें खरीदने का मौका नहीं गंवाना चाहेंगी।

    4. हर्षल पटेल (Harshal Patel)

    आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को आरसीबी की टीम खरीदती हुई नजर आ सकती है। हर्षल को आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया, लेकिन हर्षल के कमाल के प्रदर्शन को देखते हुए उनक पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है।

    हर्षल ने पंजाब किंग्स के लिए पिछले सीजन में 14 मैचों में 24 विकेट लिए थे। हर्षल पटेल को आरसीबी की टीम वापस लाना चाहेगी, जिससे तेज गेंदबाजी अटैक को और धार मिलेगी। बता दें कि हर्षल को आरसीबी ने 2012 में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    5. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)

    आरसीबी की टीम स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2025 ऑक्शन में खरीदना चाहेगी। नीलाी से पहले आरसीबी की टीम उन्हें आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीद सकती है।

    बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी की टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूत कर सकते हैं, जिनके बल्ले से दमदार शॉट्स निकलते हैं। इसके अलावा उनकी गेंदबाजी मिडिल ओवरों में टीम के लिए योगदान साबित होती है।

    ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 में 10 मैच खेलते हुए बल्ले से 52 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए थे। अभी तक आईपीएल करियर में उन्होंने 134 मैच खेलते हुए 2771 रन बनाए हैं, जबकि इतने मैच खेलते हुए उन्होंने 37 विकेट लिए हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.