Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»Pushpa 2: ट्रेलर लॉन्च पर हुआ हंगामा, Allu Arjun के फैंस ने मचाया शोर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    मनोरंजन

    Pushpa 2: ट्रेलर लॉन्च पर हुआ हंगामा, Allu Arjun के फैंस ने मचाया शोर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Pushpa 2: ट्रेलर लॉन्च पर हुआ हंगामा, Allu Arjun के फैंस ने मचाया शोर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रविवार के दिन बिहार की राजधानी पटना में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा- द रूल का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसके लिए पटना का गांधी मैदान में एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट भी मेकर्स की तरफ से प्लान किया गया। जिसमें भारी तादाद में जनता शामिल हुई है।

    खबर है कि अपने फेवरेट सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक झलक देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई और गांधी मैदान में अफरा-तफरी मच गई है। जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस की तरफ से लाठी चार्ज किया गया। आइए मामले के विस्तार से जानते हैं। 

    अल्लू अर्जन के फैंस पर बरसीं लाठियां

    17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में हजारों की संख्या में लोग पुष्पा 2 का ट्रेलर (Pushpa 2 Trailer) लॉन्च इवेंट में शामिल होने के एक लिए एक साथ आए। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो के आधार पर आप ये अनुमान आसानी से लगा सकते हैं कि लोगों की ये भारी भीड़ कितनी अधिक थी।

    बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को देखने के लिए दर्शकों में होड़ मच गई और आपस में धक्का-मुक्की होने लगी। जिसकी वजह से हालात बेकाबू हो गए। इतना ही नहीं कुछ लोग पुलिस बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसको देखते हुए मजबूरन प्रशासन को उन पर लाठी चार्ज करना पड़ा।

     

    हालांकि, पटना पुलिस एसएसपी राजीव मिश्रा ने अपने बयान में बताया है कि सभी लोगों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ है, सिर्फ और सिर्फ उस ग्रुप पर एक्शन लिया गया है, जो बैरिकेड्स तोड़कर अंदर घुसना चाहते थे।

    इस तरह से पुष्पा राज की एक झलक देखने की होड़ के बदले में उनके फैंस को मोटा खामियाजा भुगतना पड़ा है। बता दें कि भीड़ इतनी ज्यादा थी की गांधी मैदान पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। 

    रिलीज हुआ पुष्पा 2 का धमाकेदार ट्रेलर

    निर्देशक सुकुमार और अल्लू अर्जुन की जोड़ी पुष्पा 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के लिए तैयार है। इसका अंदाजा आप पुष्पा- द रूल के धमाकेदार ट्रेलर के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

    पुष्पा 2 के ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार पुष्पा राज पहले से ज्यादा घातक होने वाला है और अपने दुश्मनों का सफाया करता नजर आया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

     

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 25, 2026

    बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल…

    September 25, 2026

    बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश- राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो….

    September 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.