Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»‘बागी 4’ का रिलीज डेट और पोस्टर हुआ जारी, क्या टाइगर श्रॉफ के करियर को मिलेगा नया मोड़?
    मनोरंजन

    ‘बागी 4’ का रिलीज डेट और पोस्टर हुआ जारी, क्या टाइगर श्रॉफ के करियर को मिलेगा नया मोड़?

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘बागी 4’ का रिलीज डेट और पोस्टर हुआ जारी, क्या टाइगर श्रॉफ के करियर को मिलेगा नया मोड़?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड और एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को भला कौन नहीं जानता। फिल्म बागी के जरिए रातोंरात शोहरत हासिल करने वाले टाइगर हाल ही में अजय देवगन की सिंघम अगेन में नजर आए थे। लेकिन बीते 4 साल बतौर एक्टर उनके लिए अच्छे नहीं गुजरे हैं और उनकी तीन फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हैं। लेकिन अब टाइगर श्रॉफ की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला थमने वाला है। 

    इसकी वजह मेकर्स की तरफ से बागी 4 (Baaghi 4) की अनाउंसमेंट हैं। बागी की चौथी किस्त के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। 

    सामने आया बागी 4 का खतरनाक पोस्टर

    सोमवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बागी 4 की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने इस मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि वह बाथरूम में बैठे हुए हैं, उनके हाथ में शराब की बोतल, मुंह में बीड़ी और हाथ में तलवार टाइप का एक खून से सना हथियार है, जिससे उन्होंने नरसंहार मचाया है। 

    बागी 4 का ये लेटेस्ट पोस्टर काफी खतरनाक है और टाइगर श्रॉफ का लुक भी काफी खूंखार लग रहा है। पोस्टर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है- 

    यानी बागी 4 इस एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइजी की पिछले तीन फिल्मों से हटकर होने वाली है। इसका संकेत टाइगर श्रॉफ ने इस पोस्टर के जरिए दे दिया है। बागी 4 के इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और वह इसकी रिलीज के बेताब नजर आ रहे हैं। 

    कब होगी रिलीज बागी 4

    फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट भी पर्दा उठ गया है। जिसके मुताबिक निर्माता साजिद नाडियाडवाला की बागी 4 को अगले साल 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले बागी फ्रेंचाइजी के तीन पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुए हैं। 

       फिल्म     साल        कलेक्शन
       बागी     2016       76.34 करोड़
       बागी 2     2018      164.38 करोड़
       बागी 3     2020       93.37 करोड़
       बागी 4     2025        N/R

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 25, 2026

    बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल…

    September 25, 2026

    बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश- राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो….

    September 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.