Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»यूक्रेन को नाकों चने चबवाने की तैयारी में रूस, हाइपरसोनिक मिसाइलों और ड्रोन से करेगा खतरनाक हमला…
    विदेश

    यूक्रेन को नाकों चने चबवाने की तैयारी में रूस, हाइपरसोनिक मिसाइलों और ड्रोन से करेगा खतरनाक हमला…

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन को नाकों चने चबवाने की तैयारी में रूस, हाइपरसोनिक मिसाइलों और ड्रोन से करेगा खतरनाक हमला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार खतरनाक होता जा रहा है।

    रूस ने रविवार को यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर सबसे बड़ा मिसाइल हमला किया। अपनी हाइपरसोनिक मिसाइलों और ड्रोन्स के जरिए यूक्रेन पर इस ताबड़तोड़ हमले को अंजाम दिया।

    पिछले तीन महीनों में रूस का यूक्रेन पर यह सबसे खतरनाक हमला है।

    यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रूस की तरफ से यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया है। लेकिन यूक्रेन की वायुरक्षा प्रणाली ने 140 से अधिक लक्ष्यों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

    जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि रूस की तरफ से कल रात बड़े पैमाने पर संयुक्त हवाई हमला किया गया।

    इस हमले में विभिन्न तरीके के ड्रोन्स और मिसाइल शामिल थी। मिसाइलों और ड्रोन्स की बौछार की गई है। हमारी वायु रक्षा प्रणाली ने करीब 140 से अधिक लक्ष्यों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

    जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हवाई हमले का निशाना हमारा ऊर्जा बुनियादी ढांचा था। दुर्भाग्य से, हमारी कुछ ऊर्जा सुविधाओं को इस हमले में नुकसान पहुंचा है।

    मायकोलाइव में एक ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चों सहित छह अन्य लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा भी पश्चिमी यूक्रेन में कई जगहों पर लोगों के मारे जाने की खबर है।

    पूरे यूक्रेन में बिजली कटौती लागू- यूक्रेनी ऊर्जा मंत्री

    यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशचेंको ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि रूसी हमले में हमारे बुनियादी ढांचे को कुछ हद तक नुकसान पहुंचा है।

    इसके कारण देशभर में आपातकालीन बिजली कटौती लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हम लगातार ऊर्जा बहाल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्दी ही हम इसमें कामयाब हो जाएंगे।

    हमले को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने यूक्रेन की सेना को मदद करने वाले और हथियार निर्माण कारखानों को पावर पहुंचाने वाले ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाया है।

    यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा रूस

    रूस युद्ध की शुरुआत से ही यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का प्रयास कर रहा है। रूस की तरफ से सबसे बड़ा खतरा यूक्रेन की तरफ से अंडरग्राउंड बनाए जा रहे ड्रोन्स ही है।

    यूरोपीय देशों ने अपने हथियारों को रूसी जमीन पर इस्तेमाल करने से रोक लगा दी है। ऐसे में रूस के खिलाफ ड्रोन्स ही यूक्रेन का सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए रूस इन हथियारों की फैक्ट्रियों को ही नष्ट कर देना चाहता है।

    ट्रंप के साथ शांति को लेकर किसी बातचीत के सवाल पर जेलेंस्की ने कहा कि हम एक स्वतंत्र देश है। इस युद्ध के दौरान हमारे लोग लगातार ट्रंप और बाइडन के साथ बातचीत कर रहे हैं।

    हम पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि यूक्रेन के हितों को ताक पर रखकर किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं हो सकती। जेलेंस्की ने कहा कि हमारे लिए न्यायपूर्ण शांति होना बहुत जरूरी है।

    ताकि शांति के अंत में हमें यह न लगे कि हमने अन्याय के कारण अपने सर्वश्रेष्ठ लोगों को खो दिया। युद्ध जल्दी ही खत्म हो जाएगा, लेकिन अभी इसकी कोई निश्चित तारीख नहीं है।

    The post यूक्रेन को नाकों चने चबवाने की तैयारी में रूस, हाइपरसोनिक मिसाइलों और ड्रोन से करेगा खतरनाक हमला… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश….

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….

    February 26, 2026

    उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई…

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के आम/ उप चुनावों की तैयारी प्रारंभ….

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.