Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»PAK vs AUS: बाबर आजम के पास क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
    खेल

    PAK vs AUS: बाबर आजम के पास क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    PAK vs AUS: बाबर आजम के पास क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज बाबर आजम टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े हैं। बाबर ये काम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टी20 मैच में कर सकते हैं। इस रिकॉर्ड पर अभी वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का कब्जा है।

    गेल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 11,000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। बाबर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। गेल ने दिसंबर 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था जिसके लिए उन्होंने 314 पारियां ली थीं।

    बाबर को ये रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ 52 रनों की जरूरत है। वह ये काम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी20 मैच में कर सकते हैं। बाबर ने 306 मैचों की 295 पारियों में अभी तक 10, 948 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43.61 का और स्ट्राइक रेट 129.30 का रहा है। बाबर के नाम पहले से ही टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000, 9000 और 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। इसी के साथ बाबर टी20 में 11,000 रन बनाने वाले दुनिया के कुल 11वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

    बाबर से पहले ये काम गेल, शोएब मलिक, कायरन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, जोस बटलर, रोहित शर्मा, एरॉन फिंच, जेम्स विंस कर चुके हैं।

    खराब फॉर्म से परेशान

    हालांकि, बाबर इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा है। सीरीज के पहले मैच में बाबर ने सिर्फ तीन रन ही बनाए थे और नाथन एलिस का शिकार बन गए थे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे मैच में भी बाबर सिर्फ तीन रन ही बना पाए थे। यानी दो मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ छह रन ही निकले हैं। ऐसे में तीसरे मैच में बाबर, गेल के रिकॉर्ड को धराशायी कर दें इसकी संभावना कम ही नजर आती है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.