Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»दो दशक बाद फिर से शुरू होगी सरकारी बस सेवा
    मध्यप्रदेश

    दो दशक बाद फिर से शुरू होगी सरकारी बस सेवा

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दो दशक बाद फिर से शुरू होगी सरकारी बस सेवा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। जिस लोक परिवहन को सरकार ने लगातार घाटे में चलने की वजह से बंद कर दिया था, उसे एक बार फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह बात अलग है कि इस बार इसके संचालन का तौर तरीका और इसके जिम्मेदार अलग होंगे। इसकी वजह है कि अब जो योजना तैयार की जा रही है, उसके तहत परिवहन विभाग इसका संचालन नहीं करेगा, बल्कि इसके लिए पृथ्क से एक कंपनी का गठन किया जाएगा। इस कंपनी के संचालन का जिम्मा स्थानीय निकायों का होगा। यह कंपनी ही शहर से गांवों की ओर परिवहन सेवा का संचालन करेगी। मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा इसका प्रारुप तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस सुविधा का लाभ प्रदेश के लोगों को अगले साल से मिलना शुरु हो जाएगा। दरअसल, लगातार घाटे के चलते 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की सरकार के समय मध्यप्रदेश राज्य सडक़ परिवहन निगम को बंद करने का फैसला किया गया था। बाद में सरकार ने आमजन की सुविधा के लिए प्रयोग के तौर पर परिवहन विभाग से अनुबंध के आधार पर बसों का संचालन किया था , लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं रहा। इसके बाद से ही सरकारी बसों का परिवहन पूरी तरह से बंद है। इसके बाद अलग-अलग समय पर कई और फिर से परिवहन बसों के चलाने पर विचार किया गया , लेकिन दस पर कोई अमल नहीं हो पाया। अब एक बार फिर सरकार इस तरफ कदम बढ़ाने जा रही है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने का ऐलान किया था। शुक्रवार को भी उन्होंने एक कार्यक्रम में ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू करने की बात कही। इसके बाद से परिवहन विभाग इस दिशा में गंभीर हो गया है। शहर से गांवों की ओर बसें कैसे चलाई जाए इसका खाका खींचा जा रहा है।  सूत्रों की मानें तो अभी जो प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है उसमें प्रदेश के नगर निगमों के साथ एक कंपनी बनाकर इनका संचालन करने पर विचार किया जा रहा है।

    लोक परिवहन सेवा होगा नया नाम
    फिलहाल जो प्रस्ताव तैयार हुआ है, उसमें तय किया गया है कि नगर निगमों के साथ एक संयुक्त कंपनी बनाकर सडक़ परिवहन निगम की तरह ही व्यवस्था बनाई जाए और बसों को संचालित किया जाए। इसके लोक परिवहन सेवा का नाम दिया जाएगा। फिलहाल यह कंपनी नगर निगमों से गांवों की ओर परिवहन बढ़ाने पर ध्यान देगी। ताकि ग्रामीण जनता को परिवहन की समस्या से निजात मिल सके। इस बात पर भी विचार चल रहा है कि अभी अलग- अलग कंपनियां जो बसों का संचालन कर रही है उन्हें एक कंपनी में मर्ज किया जाए। बीसीसीएल, ग्रामीण परिवहन सेवा जैसी कंपनियों को एक कंपनी की परिधि में लाया जाएग। परिवहन विभाग विचार कर रहा है कि कौन सा माडल बेहतर हो सकता है। इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि बड़े शहरों के आसपास के नगर पालिका और नगरपरिषदों के साथ समन्वय बनाकर उन्हें भी परिवहन व्यवस्था के संचालन में जोड़ा जाए और उसके आसपास आने वाले गांवों को बस सेवा की सुविधा दी जाए।

    तब बताया था निगम को 756 करोड़ का घाटा
    गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने 2 जनवरी 2005 को राज्य सडक़ परिवहन निगम बंद करने की घोषणा की थी। इसका कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव 18 फरवरी 2005 को लाया गया था,तब सरकार ने मंत्रिपरिषद को बताया था कि सपनि 756 करोड़ के घाटे में है। इसके बंद करने की प्रक्रिया आरंभ हुई। सरकार ने 2010 तक अनुबंध के आधार पर बसें चलाई। इसके बाद 30 जून 2019 को सपनि को पूरी तरह बंद कर दिया गया। निगम में तब 11 हजार 500 अधिकारी थे। इनमें से 11 हजार से अधिक को वीआरएस दे दिया गया था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन’…..

    October 17, 2026

    सेवा के 25 वर्ष: राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरक यात्रा – मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    October 17, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास….

    October 17, 2026

    ’उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद’…..

    October 17, 2026

    देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…..

    October 17, 2026

    महतारी वंदन योजना से मानकुंवर के बच्चों की पढ़ाई को मिल रहा सहारा…..

    October 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन’…..

    October 17, 2026

    सेवा के 25 वर्ष: राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरक यात्रा – मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    October 17, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास….

    October 17, 2026

    ’उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद’…..

    October 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.