Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»मैं मुख्यमंत्री की रेस से बाहर: एकनाथ शिंदे  
    राजनीती

    मैं मुख्यमंत्री की रेस से बाहर: एकनाथ शिंदे  

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मैं मुख्यमंत्री की रेस से बाहर: एकनाथ शिंदे  
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से पहले ही खुद को सीमए की रेस से बाहर कर लिया है।  रविवार को शिंदे ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार ही बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हैं तो सेफ हैं नारे को लेकर शिंदे ने कहा कि यह नारा बिल्कुल सही है। अजित पवार के बारे में शिंदे ने कहा कि वह महायुति गठबंधन में कमजोर कड़ी नहीं साबित होंगे। एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान शिंदे ने राहुल गांधी को चुनौती दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा में राहुल गांधी को चैलेंज करते हुए कहा था कि वह बाला साहेब ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट बोलकर दिखाएं। इसी बात को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी दोहराया और कहा कि राहुल गांधी बाला साहब ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट बोलकर दिखाएं। शिंदे ने कहा कि हम बाला साहेब ठाकरे के सिपाही हैं। एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी खुद को मुख्यमंत्री की रेस से बाहर बताया था। 

    उद्धव ने बालासाहेब के विचारों को छोड़ दिया
    इस दौरान शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति फूट डालो राज करो की है। बालासाहेब ठाकरे कहते थे कि मैं अपनी पार्टी को कभी भी कांग्रेस नहीं बनने दूंगा, लेकिन उद्धव ठाकरे खुद के स्वार्थ और मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के साथ चले गए। उन्होंने कहा कि अगर बाला साहेब होते तो उद्धव को कहते कि जंगल में जाकर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी करो। उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब के विचारों को छोड़ दिया। शिवसेना का धनुष बाण कांग्रेस के गले में बांध दिया। जिस कांग्रेस ने बालासाहेब को बदनाम किया, उनके साथ ही जाकर मिल गए। उद्धव ठाकरे को लगा था बिना हमारे सरकार नहीं बनेगी। उद्धव ठाकरे ने भाजपा की पीठ में छूरा घोंपना था। हमने साफ कहा कि भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है और जीता है तो उनके साथ सरकार भी बनानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.