Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»प्याज की कीमतें होंगी कम तीसरी कांदा एक्सप्रेस नासिक से पहुंचेगी दिल्ली, रेट 35 रुपये किलो
    राज्य

    प्याज की कीमतें होंगी कम तीसरी कांदा एक्सप्रेस नासिक से पहुंचेगी दिल्ली, रेट 35 रुपये किलो

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्याज की कीमतें होंगी कम तीसरी कांदा एक्सप्रेस नासिक से पहुंचेगी दिल्ली, रेट 35 रुपये किलो
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली में प्याज की खपत के लिए नासिक से करीब 1400 टन प्याज लेकर कांदा एक्सप्रेस रेलगाड़ी आज रविवार को दिल्ली के किशनगंज स्टेशन पहुंचेगी। इससे पहले कांदा एक्सप्रेस (मालगाड़ी) के दो रेक पहले भी दिल्ली आ चुके हैं। पहला रेक 20 अक्टूबर को और दूसरा रेक 1333 टन प्याज के साथ 14 नवंबर को आया था। विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर प्याज की विश्वसनीय और कम खर्च पर आपूर्ति के लिए रेल रेक द्वारा प्याज का बड़े पैमाने पर परिवहन किया जाता है। इस पहल से नासिक क्षेत्र के प्याज किसानों को थोक परिवहन के माध्यम से अतिरिक्त राजस्व का समर्थन मिला है। रेल परिवहन में यह रणनीतिक बदलाव न केवल प्याज की कीमतों को स्थिर करके उपभोक्ताओं का समर्थन करता है बल्कि सहकारी समितियों को सड़क के लागत प्रभावी परिवहन विकल्प को प्रदान करता है। रेलवे ने किसानों की शीघ्र खराब होने वाली वस्तुओं को सीधे भेजने के लिए शेतकरी समृद्धि की शुरुआत की हुई हैं। रेल से इतने बड़े पैमाने पर प्याज की ढुलाई से दिल्ली में प्याज की उपलब्धता में वृद्धि होगी। इस पहल से प्याज की आवक बढ़ेगी और मंडियो मे प्याज़ की खुदरा मूल्य स्थिर होंगी। वर्तमान में नासिक में एक और रेलगाड़ी लोड की जा रही है जिसमें 1400 टन प्याज शामिल है। प्याज की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए और बाजार में प्याज की उपलब्धता बनाए रखने के लिए उभोक्तता मंत्रालय ने अक्टूबर में ही प्याज के हाई डिमांड वाले शहरों के लिए कांदा एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया था। उपभोक्ता मंत्रालय ने शुरू में महाराष्ट्र से प्याज़ देश के दूसरे हिस्सों में भेजने के लिए कुल तीन ही रेक गुड्स ट्रेन चलाने का फ़ैसला किया था। बाद में इसकी सफलता और मांग को देखते हुए रेक बढ़ा दिए गए। प्याज को मराठी में कांदा कहते हैं इसलिए इन गुड्स ट्रेनों को भी कांदा एक्सप्रेस नाम दिया गया है। उपभोक्ता मंत्रालय की सचिव निधि खरे ने बताया कि पहली कांदा एक्सप्रेस दिल्ली, लखनऊ और गुवाहाटी के लिए प्लान की गई हैं ताकि वहां और आसपास के शहरों में प्याज की जल्द सप्लाई हो सके। प्रत्येक कांदा एक्सप्रेस ट्रेन में 53 ट्रक प्याज आ सकती है जो कि 1600 मिट्रिक टन के बराबर होगी। उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार एक ट्रेन का किराया 34 लाख रुपये पड़ रहा है जबकि ट्रकों से भेजने पर ये किराया 75 लाख रुपये होता। खुदरा बाज़ार में अभी प्याज 55 रुपये से लेकर 80 रुपये के बीच बिक रही है जबकि उपभोक्ता मंत्रालय एनसीसीएफ और एनएएफइडी के जरिए 35 रुपये में प्याज उपलब्ध करा रहा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.