Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»झारखंड में हार-जीत का आकलन नहीं कर पा रहे दल
    राज्य

    झारखंड में हार-जीत का आकलन नहीं कर पा रहे दल

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड में हार-जीत का आकलन नहीं कर पा रहे दल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राज्य में 66.6 प्रतिश वोट पड़े, जिसमें महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से 4.7 फीसदी अधिक रहा। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। साइलेंट वोटर्स के वोटों में इजाफा से सभी दल टेंशन में हैं। महिलाओं के बढ़े हुए मतदान को लेकर सत्ताधारी दल और विपक्ष ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो, कांग्रेस और राजद वाले इंडिया गठबंधन का कहना है कि महिलाओं ने हेमंत सोरेन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, खासकर मैय्या सम्मान योजना को पसंद किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलते हैं। इंडिया गठबंधन का दावा है कि महिलाओं की ज्यादा भागीदारी ने हेमंत सोरेन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, खासकर मैय्या सम्मान योजना की लोकप्रियता को दर्शाया है, जिसके तहत महिला लाभार्थियों को प्रति माह 1000 रुपये दिए जाते हैं। वहीं, बीजेपी ने कहा है कि महिलाओं का सोरेन सरकार से मोहभंग हो गया है। बीजेपी नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि उन्होंने बड़ी संख्या में मतदान किया है क्योंकि वे पिछले पांच वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 7000 से अधिक मामलों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में मतदान किया है क्योंकि BJP ने गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपये देने का वादा किया था।
    झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 43 सीटों पर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 66.6 प्रतिशत मतदान हुआ। यह आंकड़ा 2019 के विधानसभा चुनाव से 2.7 प्रतिशत है। इस बार महिलाओं ने वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं का वोट प्रतिशत 69 फीसदी रहा, जबकि पुरुषों ने 64.3 प्रतिशत वोट डाले। तीसरे लिंग के मतदाताओं ने 31 प्रतिशत मतदान किया।पहले चरण में 43 में से 37 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोट डाले। केवल 6 विधानसभा क्षेत्रों- पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व, सरायकेला, तमाड़ और खूंटी में पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। हालांकि, इन 6 में से 4 विधानसभा क्षेत्रों में महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच का अंतर एक प्रतिशत से भी कम था। बरकट्ठा और बरही में महिला और पुरुष मतदान के बीच क्रमशः 17 प्रतिशत और 15 प्रतिशत का अंतर था। सबसे अधिक 79.3 प्रतिशत मतदान बहरागोड़ा में हुआ। यहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट डाले। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 81.6 प्रतिशत रहा। खरसावां में कुल 79.1 प्रतिशत वोट पड़े, जिसमें महिलाओं का वोट प्रतिशत लगभग 80 प्रतिशत रहा। रांची में सबसे कम 52.5 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में जिन 43 सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें से 13 सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक, 25 सीटों पर 60-70 प्रतिशत और 5 सीटों पर 60 प्रतिशत से कम वोट पड़े।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई….

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    August 29, 2026

    मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई….

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    August 29, 2026

    मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.