Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»सीओपी-29 सम्मेलन : भारत समेत 132 ने किया सैन्य अभियान रोकने का आग्रह
    विदेश

    सीओपी-29 सम्मेलन : भारत समेत 132 ने किया सैन्य अभियान रोकने का आग्रह

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीओपी-29 सम्मेलन : भारत समेत 132 ने किया सैन्य अभियान रोकने का आग्रह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अजरबैजान। बाकू में 2024 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी-29) के तहत शांति, राहत और पुनर्प्राप्ति दिवस पर घोषणा की गई। इस दौरान प्रेसीडेंसी ने जानकारी दी कि भारत सहित 132 देशों ने सीओपी ट्रूस अपील में शामिल होने का फैसला लिया है। यह एक अहम वैश्विक पहल है जिसे एक हजार से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों, नागरिक समाज संगठनों, निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों और प्रभावशाली सार्वजनिक हस्तियों का समर्थन हासिल करना है।
    सीओपी ट्रूस का उद्देश्य सम्मेलन में शामिल देशों से सैन्य गतिविधियों को रोकने का आग्रह करना है। यह पहल ओलंपिक ट्रूस से प्रेरित है, जो ओलंपिक खेलों के दौरान शत्रुता को निलंबित करने के लिए बनाई गई थी। 1990 के दशक से यह पहल फिर से लागू की गई थी और 1993 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे आधिकारिक तौर पर पारित किया गया। अब सीओपी-29 ने इस विचार को जलवायु संकट से निपटने के लिए अपनाया है, जिसमें सम्मेलन के दौरान सैन्य अभियानों को रोकने की अपील की है।
    सीओपी ट्रूस की अवधि नवंबर 2024 तक प्रस्तावित की गई है, जो सीओपी-29 के पूरे कार्यकाल के साथ मेल खाती है। इस अवधि में युद्धविराम से जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया जाएगा। युद्ध के पर्यावरणीय प्रभावों को रोकने के लिए यह पहल अहम है, क्योंकि वैश्विक सैन्य गतिविधियां और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन दोनों के बीच एक गहरा संबंध है। वार्षिक वैश्विक उत्सर्जन में इन सैन्य गतिविधियों का योगदान 5.5 फीसदी के आसपास है, जो विमानन और शिपिंग क्षेत्रों के संयुक्त उत्सर्जन से भी ज्यादा है। युद्धों के विनाशकारी पर्यावरणीय प्रभाव जैसे पारिस्थितिकी तंत्र का नुकसान, मिट्टी, जल और वायु का प्रदूषण, जलवायु संकट को और बढ़ा देते हैं। सीओपी ट्रूस पहल इस बात की जरुरत को बताता है कि शांति और पर्यावरणीय स्थिरता एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, और दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने के प्रयास जरूरी है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश….

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….

    February 26, 2026

    उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई…

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के आम/ उप चुनावों की तैयारी प्रारंभ….

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.