Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»सोना 6000 और चांदी 12000, ट्रंप की जीत से क्यों घट रही है कीमतें?
    व्यापार

    सोना 6000 और चांदी 12000, ट्रंप की जीत से क्यों घट रही है कीमतें?

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सोना 6000 और चांदी 12000, ट्रंप की जीत से क्यों घट रही है कीमतें?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शेयर बाजार से व‍िदेशी न‍िवेशकों की ब‍िकवाली के बाद भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में भारी ग‍िरावट देखी जा रही है. देश के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर और सर्राफा बाजार में सोने का रेट करीब 6000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम तक नीचे आ गया है. इसी तरह चांदी के रेट में भी करीब 12000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो की ग‍िरावट देखी गई है. दोनों कीमती धातुओं के रेट में यह बड़ी ग‍िरावट अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद आई है.

    स्पॉट गोल्ड में 200 डॉलर से ज्‍यादा की ग‍िरावट
    ट्रंप की जीत के बाद अमेरिकी डॉलर एक साल के हाई लेवल पर पहुंच गया है और 10 साल के ट्रेजरी यील्ड में तेज उछाल आया है. सोने का डॉलर और बॉन्ड यील्ड के साथ उलटा संबंध रहता है, यही कारण है क‍ि डॉलर चढ़ने के साथ गोल्‍ड फ‍िसल रहा है. स्पॉट गोल्ड 200 डॉलर से ज्‍यादा गिर गया है. यह 5 नवंबर के 2,750.01 डॉलर प्रति औंस के हाई लेवल से फिसलकर 2,536.9 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर आ गया है.

    एमसीएक्स में आई तेज ग‍िरावट
    एमसीएक्स पर गोल्‍ड फ्यूचर की चाल आमतौर पर ग्‍लोबल रेट से तय होती है. पिछले 10 दिन में इसमें भी तेजी से ग‍िरावट आई है. 5 नवंबर को 79,181 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल से गिरकर यह 14 नवंबर को 73946 रुपये प्रति 10 ग्राम के लो लेवल पर आ गया. शुक्रवार को पब्‍ल‍िक हॉलीडे के कारण एमसीएक्स (MCX) बंद रहा था.

    सोने की कीमत का आगे क्‍या होगा?
    आने वाले समय में गोल्‍ड का रेट ऊपर जाएगा या नीचे आएगा? इस पर जानकारों का कहना है क‍ि इसका प्रमुख ट्रिगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्‍याज दर को लेकर अपनाया जाने वाला रुख रहेगा. यदि फेड र‍िजर्व की तरफ से ब्‍याज दर में कटौती की रफ्तार तेज होती है तो सोने की कीमत में उछाल आने की उम्‍मीद है. लेक‍िन यद‍ि अमेरिकी केंद्रीय बैंक महंगाई दर बढ़ने के कारण ब्याज दर को कम नहीं करता है तो सोने की कीमत में घर-बढ़ का स‍िलस‍िला बना रह सकता है.

    ब्याज दर में कमी गोल्‍ड के ल‍िए अच्छा संकेत
    ध्‍यान देने वाली बात यह है क‍ि ब्याज दर में कमी गोल्‍ड की कीमत के ल‍िए अच्छा संकेत है. प‍िछले दो महीने में फेड र‍िजर्व की तरफ से ब्‍याज दर में 75 बेस‍िस प्‍वाइंट की कटौती की गई है. अमेर‍िका की तरफ से जारी हाल‍िया बेरोजगारी के आंकड़ों के बाद फेड र‍िजर्व ब्‍याज दर में और कटौती के बारे में व‍िचार कर सकता है. आंकड़ों के अनुसार 9 नवंबर को खत्‍म हुए सप्ताह में बेरोजगारी दर में ग‍िरावट आई है.

    सर्राफा बाजार का हाल
    सर्राफा बाजार का रोजाना रेट जारी करने वाली वेबसाइट https://ibjarates.com पर भी प‍िछले एक हफ्ते से भी ज्‍यादा समय से सोने और चांदी के रेट में ग‍िरावट देखी जा रही है. 30 अक्‍टूबर को 24 कैरेट वाला गोल्‍ड चढ़कर 79681 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गया था. लेक‍िन 14 नवंबर को बंद हुए सेशन में यही ग‍िरकर 73739 रुपये प्रत‍ि ग्राम पर आ गया है. इसी तरह चांदी 30 अक्‍टूबर को 98340 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के लेवल पर देखी गई थी. लेक‍िन 14 नवंबर को 12000 रुपये से ज्‍यादा ग‍िरकर 87103 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर आ गई है.

    8 से 10 प्रतिशत तक ग‍िर सकता है रुपया: SBI र‍िपोर्ट
    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की हाल‍िया र‍िपोर्ट में बताया गया क‍ि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के साथ रुपये में 8 से 10 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है. शुक्रवार को रुपया 84.48 के ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया. 'US Presidential Election 2024: How Trump 2.0 Impacts India's and Global Economy' शीर्षक वाली एसबीआई की र‍िपोर्ट में इस बात पर जोर द‍िया गया है क‍ि रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले थोड़े समय के लिए गिरावट आ सकती है लेकिन इसमें फिर से  मजबूती आने की उम्‍मीद है.

    दूसरे अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि के कार्यकाल में रुपये का हाल
    साल 2012 से लेकर 2016 तक बराक ओबामा के अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि पद पर रहने के दौरान रुपया करीब 29 प्रत‍िशत ग‍िर गया था. इसके बाद 2016 से 2020 तक ट्रंप के शासनकाल में रुपये में 11 प्रत‍िशत की ग‍िरावट आई थी. इसके बाद 2020 से 2024 तक बाइडेन के कार्यकाल में यह 14.5 प्रत‍िशत टूटा है. अब प‍िछले एक महीने के दौरान रुपये में करीब 0.3 प्रत‍िशत की ग‍िरावट आई है. 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 25, 2026

    बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल…

    September 25, 2026

    बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश- राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो….

    September 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.