Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»सीएनजी हो सकती है महंगी, सरकार ने घटाई नेचुरल गैस सप्लाई
    व्यापार

    सीएनजी हो सकती है महंगी, सरकार ने घटाई नेचुरल गैस सप्लाई

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएनजी हो सकती है महंगी, सरकार ने घटाई नेचुरल गैस सप्लाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कहा कि सीएनजी कंपनियों को घरेलू गैस सप्‍लाई में और कटौती से उसके प्रॉफ‍िट पर असर देखने को म‍िल सकता है. सरकार की तरफ से एक महीने में दूसरी बार र‍िटेल सीएनजी वेंडर्स को घरेलू लेवल पर उत्पादित सस्ती नेचुरल गैस की सप्‍लाई में कटौती की है. राजधानी द‍िल्‍ली और आसपास के शहरों में वाहनों के लिए सीएनजी और घरों में पाइप के जरिये रसोई गैस की र‍िटेल बिक्री करने वाली कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया क‍ि 16 नवंबर से घरेलू सप्‍लाई में करीब 20 प्रतिशत की कटौती की गई है.

    इससे पहले 16 अक्टूबर से आपूर्ति में करीब 21 प्रतिशत की कटौती की गई थी. आईजीएल ने कहा, ‘गेल (इंडिया) लिमिटेड (घरेलू गैस आवंटन के लिए नोडल एजेंसी) से कंपनी को मिली एक अन्य सूचना के आधार पर यह बताया जाता है कि 16 नवंबर, 2024 से कंपनी को घरेलू गैस आवंटन में और कटौती की गई है.’ आईजीएल ने कहा कि बदले हुए घरेलू गैस आवंटन, पिछले आवंटन से करीब 20 प्रतिशत कम है, जिसका सीधा असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ेगा. सरकार के तय मूल्य (मौजूदा 6.5 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश तापीय यून‍िट) पर आईजीएल को घरेलू गैस आवंटन मिलता है. इसका ऑप्‍शन आयातित गैस है, जिसकी कीमत घरेलू दर से दोगुनी है.

    एक महीने में दो बार सप्‍लाई में कटौती और आईजीएल की तरफ से प्रॉफ‍िट में कमी होने का इशारा द‍िये जाने के बाद आने वाले समय में सीएनजी की कीमत में इजाफा हो सकता है. दरअसल, सरकार ने वाहनों को सीएनजी की बिक्री करने वाली शहरी गैस वितरण कंपनियों को सस्ती गैस की आपूर्ति में पहले 21 प्रत‍िशत और अब 20 प्रत‍िशत की कटौती की गई है. सरकार के इस कदम के बाद कंपन‍ियों की न‍िर्भरता महंगे आयात क‍िये जाने वाले ईंधन पर बढ़ जाएगी. सस्ती गैस में आई कमी की भरपाई के लिए कंपनियों को महंगी गैस खरीदनी होगी. इससे सीएनजी की कीमत बढ़ सकती हैं.

    5 से 6 रुपये तक बढ़ सकता है रेट
    प‍िछले द‍िनों जब सरकार की तरफ से सस्‍ती नेचुरल गैस की सप्‍लाई में कटौती की गई तो रेटिंग एजेंसी इक्रा की तरफ से संभावना जताई गई थी कंपन‍ियां र‍िटेल प्राइस में 5 से 6 रुपये क‍िलो का इजाफा कर सकती हैं. लेक‍िन करीब एक महीना होने के बाद भी कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया. लेक‍िन इस बार आईजीएल का यह बयान सामने आने के बाद क‍ि इसका सीधा असर उसके प्रॉफ‍िट पर पड़ेगा. अब सीएनजी की कीमत में इजाफा क‍िया जा सकता है. उम्‍मीद की जा रही है क‍ि प्रॉफ‍िट को मेंटेन करने के ल‍िए आईजीएल की तरफ से सीएनजी की कीमत में 5 से लेकर 6 रुपये तक का इजाफा क‍िया जा सकता है. 
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.