Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नशे की हालत में नाबालिग ने युवक को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    नशे की हालत में नाबालिग ने युवक को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नशे की हालत में नाबालिग ने युवक को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजनांदगांव

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के गांधी चौक में बीती रात एक युवक को बदमाश ने चाकू मार दिया. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया. घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और महज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि घटना के समय सन्नी और आरोपी दोनों ही नशे में थे. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सन्नी पर चाकू से हमला कर दिया.

    पिछले एक साल में चाकूबाजी की घटनाओं में इजाफा
    बीते एक साल में राजनांदगांव जिले में चाकूबाजी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. 1 अक्टूबर 2023 से 1 अक्टूबर 2024 तक जिले में कुल 15 चाकूबाजी की घटनाएं हुई थीं. 1 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच दो चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ गई हैं. यह घटना इस आंकड़े को बढ़ाकर 16 कर देती है.

    इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है. शहर में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सार्वजनिक स्थलों पर शांति बनाए रखने में सहयोग करें.

    एसपी मोहित गर्ग ने कहा कि चाकूबाजी की घटनाएं केवल अपराध नहीं, बल्कि समाज में बढ़ते तनाव और नशे की लत की ओर भी इशारा करती हैं. प्रशासन और नागरिकों को मिलकर इन घटनाओं पर नियंत्रण पाने की जरूरत है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर…..

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.