Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs SA: जोहान्सबर्ग में भारत ने तोड़ी साउथ अफ्रीका की नाक, रिकॉर्ड बुक हुई तितर-बितर
    खेल

    IND vs SA: जोहान्सबर्ग में भारत ने तोड़ी साउथ अफ्रीका की नाक, रिकॉर्ड बुक हुई तितर-बितर

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs SA: जोहान्सबर्ग में भारत ने तोड़ी साउथ अफ्रीका की नाक, रिकॉर्ड बुक हुई तितर-बितर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत ने जोहान्सबर्ग में खेले गए चौथे और आखिरी टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 135 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने चार मैचों की ये सीरीज 3-1 से अपने नाम की। आखिरी मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए और फिर गेंदबाजों ने भी शानदार काम किया जिससे भारतीय टीम के नाम टी20 के कई रिकॉर्ड हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के नाम ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं जिन्हें वो कभी अपने खाते में डालना नहीं चाहती थी।

    भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 283 रन बनाए। उसके लिए संजू सैमसन ने 109 रनों की पारी खेली जिसमें 56 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और नौ छक्के मारे। वहीं तिलक वर्मा ने 47 गेंदों पर 10 छक्कों और नौ चौकों की मदद से 120 रन बनाए। हम आपको इस मैच में बने और टूटे रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं।

    जोहान्सबर्ग में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

    तिलक और संजू ने इस मैच में दूसरे विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की। ये भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट द्वारा की गई अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। साथ ही ये साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है। वहीं दूसरे या इसके बाद के विकेट के लिए टी20 इंटरनेशनल में की गई ये सबसे बड़ी साझेदारी है।

    भारत ने इस मैच में एक विकेट खोकर 283 रन बनाए। ये टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर भी भारत के नाम है जो उसने कुछ महीने पहले बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में बनाया था। इस मैच में भारत ने छह विकेट खोकर 297 रन बनाए थे।

    इस मैच में भारतीय पारी में कुल 23 छक्के पड़े। ये दो फुल मेंबर टीमों के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में कुल 22 छक्के लगे थे। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में पिछले साल खेले गए मैच में भी 22 छक्के लगे थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.