Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs SA: संजू सैमसन ने 5 मैचों में किया कमाल, टी20 के सबसे बड़े किंग साबित हुए
    खेल

    IND vs SA: संजू सैमसन ने 5 मैचों में किया कमाल, टी20 के सबसे बड़े किंग साबित हुए

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs SA: संजू सैमसन ने 5 मैचों में किया कमाल, टी20 के सबसे बड़े किंग साबित हुए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई चार मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने शुक्रवार को जोहान्सबर्ग में खेले गए चौथे मैच में साउथ अफ्रीका को 135 रनों से हरा दिया। मैच में भारत के ओपनर संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेली और शतक जमाया। उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी शानदार शतकीय पारी खेली। हालांकि, संजू ने इस मैच में कुछ ऐसे काम कर दिए जिससे उन्होंने बता दिया की टी20 के असली किंग तो संजू ही हैं।

    संजू ने इस सीरीज में गजब बल्लेबाजी की। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में शतक जमाया। इसके बाद अगले दो मैचों में वह खाता तक नहीं खोल पाए। आखिरी मैच में संजू ने फिर शतक जमा दिया। यानी इस सीरीज में संजू का बल्ला चला तो निकला शतक नहीं तो जीरो पर आउट होकर लौट दिए।

    संजू ने बनाए रिकॉर्ड

    संजू का ये टी20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक है। ये तीनों शतक उन्होंने इसी साल बनाए हैं। देखा जाए तो बीती पांच पारियों में उनके बल्ले से ये तीन शतक निकले हैं। संजू एक ही साल में तीन टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। संजू ने इस मैच में 56 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और नौ छक्के मारे और 109 रन बनाए। संजू भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इसके अलावा वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

    इस सीरीज में संजू ने कुल 19 छक्के मारे। इसी के साथ वह भारत के लिए एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। संजू ने अपना पहला शतक कुछ महीने ही पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में बनाया था। वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा का नाम है जिनके नाम पांच टी20 शतक हैं।

    तिलक के साथ रिकॉर्ड साझेदारी

    इस मैच में संजू ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की। ये टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी हैं। ये साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। तिलक ने 47 गेंदों पर नौ चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन बनाए थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 25, 2026

    बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल…

    September 25, 2026

    बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश- राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो….

    September 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.