Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 364 के पार
    मध्यप्रदेश

    भोपाल में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 364 के पार

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 364 के पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: प्रशासन का कहना है कि शहर में प्रदूषण बढ़ने का कारण कचरा और पराली जलाना है. ऐसे में पराली जलने से ओजोन का स्तर भी बढ़ रहा है. इससे हवा में ऑक्सीजन का स्तर भी कम हो रहा है. आपको बता दें कि भोपाल के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान पीएम 2.5 फीसदी कणों को भी बढ़ा रहा है, जिसकी वजह शहर के आसपास के खेतों में पराली जलाना, सड़कों पर उड़ने वाली धूल हवा को प्रदूषित कर रही है. जिसकी वजह से शहर के लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है और इसके साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

    कलेक्टर के आदेशों के बावजूद बेखौफ किसान
    किसानों द्वारा पराली जलाने से शहर की हवा पर बहुत असर पड़ रहा है और इसकी वजह से AQI का स्तर तेजी से बढ़ रहा है. शहर के कलेक्टर ने कई आदेश जारी किए थे लेकिन किसान बेखौफ कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और धान की कटाई के बाद खेतों में पराली जला रहे हैं. इससे पराली के धुएं से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और जंगली जानवरों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है. 

    भोपाल में 5 से ज्यादा मामले सामने आए
    प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद जिला मुख्यालय के नजदीक धान की पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं. मध्य प्रदेश में पराली जलाने की 400 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं. जिसमें राजधानी भोपाल से 5 से ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं. हर साल की तरह इस बार भी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं लेकिन सख्त आदेश जारी करने के बाद भी पराली जलाने पर रोक नहीं लग पा रही है.

    अस्थमा और कैंसर का खतरा बढ़ा
    भोपाल में AQI बढ़ने और हवा खराब होने की वजह से शहर के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और इसके साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है. इसके साथ ही कई जंगली जानवरों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इस प्रदूषण की वजह से लोग अस्थमा, कैंसर, जुकाम, आंखों में जलन जैसी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं. डॉक्टरों ने भी घर से कम निकलने और बाहर जाने से बचने की सलाह दी है. मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज से बचें. बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. अगर बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.