Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली BJP चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष, हर्षदीप मल्होत्रा संयोजक
    राज्य

    वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली BJP चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष, हर्षदीप मल्होत्रा संयोजक

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली BJP चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष, हर्षदीप मल्होत्रा संयोजक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली BJP ने आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी स्थिति और चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया है. पार्टी ने चुनावों में अपने अभियान का नेतृत्व करने के लिए समिति बनाई है. पार्टी के प्रमुख नेताओं वाली इस समिति का मकसद दिल्ली में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाना और चुनावी कैंपेन की देखरेख करना है.

    23 सदस्यों की प्रदेश चुनाव संचालन समिति की अध्यक्षता दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा करेंगे. संयोजक की जिम्मेदारी हर्षदीप मल्होत्रा को दी गई है. मनोज तिवारी, अरविंदर सिंह लवली और दुष्यंत गौतम को सह संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा कमेटी में दिल्ली के लोकसभा सांसद, विधायक और सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है.

    मजबूत पार्षदों और सांसदों को मैदान में उतारने की योजना
    विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली का सियासी पारा हाई है. सत्तारूढ़ AAP भी मैदान में उतर चुकी है. अरविंद केजरीवाल सभाएं कर रहे हैं. ऐसे में AAP को शिकस्त देने के लिए BJP ने भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है. इसी कड़ी में चुनाव संचालन समिति का गठन किया है.

    भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में मजबूत पकड़ वाले पार्षदों को भी मैदान में उतार सकती है. लोकसभा चुनाव में जिन सांसदों का टिकट कटा था, उनको भी विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है. इसके साथ ही कई मौजूदा विधायकों का टिकट कट भी सकता है. मौजूदा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है. इससे पहले कभी भी चुनाव हो सकते हैं.

    केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने का आरोप
    चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए रणनीति पर काम करने के साथ ही BJP के AAP पर हमले भी तेज हो गए हैं. शुक्रवार को दिल्ली BJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" पर एक पोस्ट में कहा, लोकतंत्र में चुनाव प्रत्याशी बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है पर अरविंद केजरीवाल इसका उपयोग खुद के चेहरे पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए करना चाह रहे हैं. मगर, सफल नही होंगे. केजरीवाल और कांग्रेस नेता कितने प्रत्याशी चेहरे बदल लें पर दिल्ली की जनता 2025 में केवल और केवल BJP की सरकार बनाने का मन बना चुकी है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई….

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    August 29, 2026

    मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई….

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    August 29, 2026

    मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.