Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»गडकरी ने राजनीति में परिवारवाद और दलबदल पर जाहिर की चिंता……….महायुती की बनेगी सरकार 
    राजनीती

    गडकरी ने राजनीति में परिवारवाद और दलबदल पर जाहिर की चिंता……….महायुती की बनेगी सरकार 

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गडकरी ने राजनीति में परिवारवाद और दलबदल पर जाहिर की चिंता……….महायुती की बनेगी सरकार 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का दावा कर कहा कि राज्य सरकार ने अच्छा काम किया है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव देखने में मिल रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राजनीति में परिवारवाद और दलबदल पर चिंता जताकर कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी जाति, धर्म, भाषा या लिंग के आधार पर बड़ा नहीं बन सकता, बल्कि उसे अपनी मेहनत और गुणों से ही सफलता मिलनी चाहिए।

    जातिवाद और छुआछूत को खत्म करना चाहिए 
    केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, जातिवाद और छुआछूत को खत्म करना चाहिए और समाज में सामाजिक-आर्थिक समानता स्थापित करनी चाहिए। पिछड़ा होने को अब एक राजनीतिक स्वार्थ बना लिया गया है, जबकि यह एक भ्रम है। उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि हम अभिनेता की जाति नहीं देखते, बल्कि उसका अभिनय देखते हैं, और हम डॉक्टर से दवा लेने जाते हैं, तब उसकी जाति नहीं, बल्कि उसकी दवा की प्रभावशीलता पर ध्यान देते हैं।

    राजनीति आजकल एक कारोबार बनी 
    राजनीति में बढ़ते परिवारवाद और दलबदल पर गडकरी ने कहा कि राजनीति आजकल एक कारोबार बनी है, जबकि पहले समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए काम होता था। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी नीत महायुति की जीत का विश्वास जताकर कहा कि राज्य सरकार ने अच्छा काम किया है और केंद्र सरकार की योजनाओं ने लोगों के जीवन में बदलाव लाया है।

    देश की विकास प्रक्रिया में बेहतर सड़कें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं 
    सड़क निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि देश की विकास प्रक्रिया में बेहतर सड़कें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं क्योंकि इससे पूंजी निवेश आकर्षित होता है, जिससे उद्योग, व्यापार और रोजगार में वृद्धि होती है। उन्होंने दिल्ली-देहरादून हाईवे का उदाहरण देकर बताया कि इसके पुनर्निर्माण से तीर्थयात्रियों की संख्या में ढाई गुना वृद्धि हुई, जिससे अन्य व्यवसायों के लिए भी मौके बने और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए है। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया कि मंत्रालय इथेनॉल, मेथनॉल और बायो-डीजल जैसे वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा दे रहा है और दिल्ली-मुंबई हाईवे के निर्माण में गाजीपुर लैंडफिल से निकले कचरे का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा, 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को हटाने की नीति पर काम हो रहा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता : राज्य नीति आयोग उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा…

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…..

    June 10, 2026

    सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी….

    June 10, 2026

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.