Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में कांग्रेस को एक और झटका वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी में शामिल
    राज्य

    दिल्ली में कांग्रेस को एक और झटका वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी में शामिल

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में कांग्रेस को एक और झटका वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी में शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी में वीर सिंह धींगान की ज्वाइनिंग कराई। तीन बार विधायक रह चुके वीर सिंह धींगान को पार्टी ज्वाइन कराते हुए मंच से ही पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सीमापुरी से विधानसभा चुनाव का टिकट देने का ऐलान भी कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी और यह देश किसी की बपौती नहीं, जहां भी अच्छे लोग हैं उन्हें टिकट मिलना चाहिए। केजरीवाल ने कहा, आज हमें बहुत खुशी है कि वीर सिंह धींगान जी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं हम लोग जानते हैं कि दिल्ली की राजनीति में वीर सिंह धींगान जी एक बहुत ही बहुत ही बड़ा व्यक्तित्व है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमें बहुत खुशी है कि वीर सिंह धींगान जी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। हम लोग जानते हैं कि दिल्ली की राजनीति में वीर सिंह धींगान जी एक बहुत ही बड़ा व्यक्तित्व है। कई वर्षों से दिल्ली की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनता की सेवा करते आए हैं। वीर सिंह धींगान के पार्टी में आने से आम आदमी पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और खासकर जो हम दलित समाज के लिए आम आदमी पार्टी काम करती है। हमारे उन कार्यों को भी काफी मजबूती मिलेगी। सीमापुरी क्षेत्र के अंदर धींगान साहब ने काफी काम किया है और जनता की सेवा की है जनता उन्हें आज भी याद करती है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने कामों की वजह से वोट मांगती है। पार्टी कहती है कि काम किया हो तो वोट देना वरना वोट मत देना। उन्हीं कामों का नतीजा है कि अच्छे-अच्छे लोग दूसरी पार्टियों से आज आम आदमी पार्टी की तरफ देख रहे हैं। एक तरफ जहां जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है तो दूसरी तरफ दूसरी पार्टी के जो अच्छे नेता हैं, वह भी आम आदमी पार्टी में आना चाह रहे हैं। पिछले हफ्ते हमने भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं को ज्वाइन कराया था। आज वीर सिंह धींगान जी ज्वाइन कर रहे हैं, तो मैं उम्मीद करता हूं कि जो एक चलन दिख रहा है, इस से ही साफ जाहिर होता है कि आने वाले चुनाव के अंदर आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ अच्छी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। मैं फिर से वीर सिंह जी का पार्टी में स्वागत करता हूं उनको शुभकामनाएं देता हूं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के मौके पर वीर सिंह धींगान ने कहा, मैं आज अरविंद केजरीवाल जी के आशीर्वाद से आप ज्वाइन कर रहा हूं। आप सभी जानते हैं कांग्रेस और बीजेपी ने जनता का शोषण किया। कांग्रेस के लोग पहले अंदर कुछ और कहते हैं बाहर कुछ और कहते हैं। मेयर चुनाव में कहीं न कहीं कांग्रेस ने बीजेपी को चुनाव जिताने का काम किया, मुझे इसका अफसोस हुआ। मैं नहीं जानता अंदर क्या सेटिंग है क्या मिलीभगत है। दलितों के प्रति अन्य पार्टियां ढिंढोरा जरूर पीटती हैं लेकिन काम उनके लिए केजरीवाल जी ने किया है। आम आदमी पार्टी में बड़े पैमाने पर टिकट काटे जाने और बाहर से नेताओं की ज्वाइनिंग पर अंरविंद केजरीवाल ने कहा, सब अच्छे लोगों को टिकट मिलने चाहिए। ना कोई किसी की पार्टी बपौती है ना देश किसी की बपौती है। अच्छे लोगों को टिकट मिलना चाहिए मौका मिलना चाहिए बस यही है। सराय काले खां का नाम बदलकर बिरसा मुंडा के नाम पर करने पर केजरीवाल ने कहा,यह अच्छी बात है हम स्वागत करते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ज्योतिर्मठ के सिंहधार वार्ड में भालू की दस्तक से दहशत, गाय को बनाया शिकार

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ज्योतिर्मठ के सिंहधार वार्ड में भालू की दस्तक से दहशत, गाय को बनाया शिकार

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.