Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नए साल में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों के बदलने जा रहे आवास
    छत्तीसगढ़

    नए साल में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों के बदलने जा रहे आवास

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नए साल में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों के बदलने जा रहे आवास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्‍तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों के नए साल में पता बदल जाएगा। नवा रायपुर के सेक्टर-24 में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पड़ोसी होंगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पड़ोसी वनमंत्री केदार कश्यम होंगे।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शिफ्टिंग के बाद स्थितियां पूरी तरह से बदल चुकी हैं। नवा रायपुर के भव्य भवन में शिफ्ट करने से परहेज करने वाले मंत्री अब बंगला आवंटन के लिए संपदा विभाग को आवेदन कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अरूण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के लिए भवन अलाट हो गए हैं।

    उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने आवेदन किया है, जिनके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक-दो दिनों में गृहमंत्री शर्मा को भवन अलाट होने की उम्मीद है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी भवन आवंटित करा लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व व खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने अभी तक भवन के लिए आवेदन नहीं किया है।

    मंत्री रामविचार नेताम हुए नवा रायपुर में शिफ्ट
    नवा रायपुर में मंत्रियों के लिए 500 करोड़ की लागत में भवन तैयार किए गए हैं, लेकिन अब तक सिर्फ रामविचार नेताम ही नवा रायपुर के भवन में शिफ्ट हुए हैं। रायपुर में ही मंत्री पुराने भवन में जमे हुए हैं, जबकि नवा रायपुर में भवनों के मेटेंनेंस पर लाखों रूप खर्च किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नए साल में विष्णु देव साय सरकार के मंत्री नवा रायपुर के भवनों में गृह प्रवेश कर लेंगे।

    नवा रायपुर में सभी सरकारी कार्यालय
    नवा रायपुर में सभी सरकारी कार्यालय स्थापित हो गए हैं। राज्य मंत्रालय महानदी भवन, संचालनालय इंद्रावती भवन, मंडी बोर्ड, संवाद, साइबर सेल, रेस्ट हाउस, पुलिस मुख्यालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में काम शुरू हो गए हैं। नई विधानसभा और राजभवन भी बनाया जा रहा है। तीन एकड़ में स्पीकर हाउस बनाया जा रहा है। 14 एकड़ में राजभवन तैयार किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है।

    बसाहट के लिए करना होगा प्रयास
    नवा रायपुर में शासकीय कार्यालयों के स्थापित होने के बाद भी बसाहट नहीं बढ़ रही है, हालांकि इसके लिए प्रयास सतत जारी है। राज्य सरकार का नवा रायपुर बसाने का उद्देश्य है कि आबादी बढ़ेगी, निवेश आएगा और रोजगार के साधन बढ़ेंगे। रायपुर में आबादी और ट्रैफिक का दवाब कम होगा। सरकारी वाहनों की आवाजाही से होने वाली ट्रैफिक जाम की शिकायत से भी निजात मिलेगी।

    मंत्रियों को सेक्टर-24 में आवंटित भवन

        अरुण साव: एम-6
        ओपी चौधरी: एम-11
        केदार कश्यप: एम-10
        दयालदास बघेल: एम-8
        लक्ष्मी राजवाड़े: एम-7

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ज्योतिर्मठ के सिंहधार वार्ड में भालू की दस्तक से दहशत, गाय को बनाया शिकार

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ज्योतिर्मठ के सिंहधार वार्ड में भालू की दस्तक से दहशत, गाय को बनाया शिकार

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.