Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्य प्रदेश में बिजली कंपनी घर-घर लगाने लगी स्मार्ट मीटर, करना होगा मोबाइल की तरह रिचार्ज
    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में बिजली कंपनी घर-घर लगाने लगी स्मार्ट मीटर, करना होगा मोबाइल की तरह रिचार्ज

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश में बिजली कंपनी घर-घर लगाने लगी स्मार्ट मीटर, करना होगा मोबाइल की तरह रिचार्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मध्य प्रदेश में आखिरकार स्मार्ट मीटर लगाने का काम प्रारंभ हो गया है। इस मीटर के लगने के बाद जितनी बिजली खर्च होगी, उतना ही बिल आएगा। यह मीटर आधुनिक तकनीक से बना हुआ है। इस मीटर को मोबाइल की तरह रिचार्ज करना होगा। रिजार्च खत्म होने पर बिजली सप्लाई ऑटोमैटिक बंद हो जाएगी। खास बात यह है कि इस मीटर के लगने के बाद बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा। मप्र में लाखों बिजली उपभोक्ताओं के घर मीटर लगेंगे। 

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक मप्र के  बैतूल शहर में स्मार्ट मीटर लगना प्रारंभ हो गए है। गंज भग्गूढ़ाना जोन क्षेत्र में लगभग 16 हजार 700 बिजली उपभोक्ता है। इन सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। अभी स्मार्ट मीटर लगाने की शुरूआत हो गई है। दो से तीन महीने के भीतर अधिकांश घरों में स्मार्ट मीटर लगने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि विद्युत वितरण कंपनी से स्मार्ट मीटर भेज दिए गए है। स्मार्ट मीटर लगाने के संबंध में कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है।

    स्मार्ट मीटर की खासियत यह है कि इसमें मोबाइल जैसा रिचार्ज सिस्टम रहेगा। इसके लिए टैरिफ भी दिया जाएगा। रिचार्ज करने के बाद घर में बिजली सप्लाई सुचारू रहेगी। रिचार्ज खत्म होने पर ऑटोमैटिक बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी। जिस तरह से उपभोक्ता मोबाइल, डीटीएच और लैंडलाइन को रिचार्ज करते है, इसी तरह से स्मार्ट मीटर को भी रिचार्ज करना पड़ेगा। रिचार्ज करने के लिए बकायदा आईडी नंबर भी मिलेगा। 

    स्मार्ट मीटर लगने के बाद प्रतिमाह रीडिंग लेने की झंझट खत्म हो जाएगी। बिजली कंपनी के कर्मचारी को घर-घर जाकर रीडिंग नहीं लेनी पड़ेगी। मीटर में ही दिख जाएगा कि बिजली की कितनी यूनिट खपत हुई है और कितना बिल आया है। यह सब प्रक्रिया आसानी से प्राप्त हो जाएगी। पहले कई बार बिजली कंपनी के कर्मचारी रीडिंग लेने नहीं पहुंचते थे, जिसके कारण कम या अधिक बिजली बिल आने से लोग परेशान रहते थे। अब इस परेशानी से भी जल्द मुक्ति मिल जाएगी। 

    अधिकारियों का कहना है कि इस मीटर से कोई भी उपभोक्ता किसी प्रकार की कोई छेड़खानी करता है तो इसकी जानकारी कंपनी तक पहुंच जाएगी। ऐसे उपभोक्ताओं पर कंपनी कार्रवाई भी कर सकती है। मीटर में छेड़छाड़ करने पर मैसेज बिजली कंपनी के पास पहुंच जाएगा। उपभोक्ता बिजली की चोरी भी नहीं कर पाएंगे। अधिकारियों का भी मानना है कि इन मीटरों के लगने के बाद कुछ हद तक बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा। अधिक बिल आने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

    घर में स्मार्ट लगने की बात सामने आते ही उपभोक्ता घबराने लगे है। हालांकि अभी तो मीटर लगने की शुरुआत ही हुई है। आने वाले दिनों में मीटर लगाने को लेकर उपभोक्ताओं की नाराजगी भी सामने आने की संभावना है। लोगों का मानना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आएगा। जबकि अधिकारियों का कहना है कि जितनी बिजली जलाएंगे, उतना ही बिल आएगा। बिल में भी किसी प्रकार से कोई गड़बड़ी नहीं होगी। इनका कहना है…

    कंपनी की तरफ से स्मार्ट मीटर आ गए है। मीटर लगाने का काम प्रारंभ कर दिया है। दो-तीन महीने के भीतर अधिकांश घरों में मीटर लग जाएंगे। इस मीटर के लगने के बाद बिजली की चोरी नहीं होगी। उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026

    Uttarakhand News: 100% सुरक्षा की गारंटी! UCC को लेकर CM धामी का बड़ा दावा, बहनों को दी ये ताकत….

    August 27, 2026

    Uttarakhand News: 100% सुरक्षा की गारंटी! UCC को लेकर CM धामी का बड़ा दावा, बहनों को दी ये ताकत….

    August 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.