Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Glenn Maxwell का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किया धमाल
    खेल

    Glenn Maxwell का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किया धमाल

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Glenn Maxwell का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किया धमाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्लेन मैक्सवेल ने गुरुवार, 14 नवंबर को ब्रिसबेन में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपनी ताकत और नई बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने सात ओवर के मैच में सिर्फ 19 गेंद पर 43 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। इस दौरान मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में 10000 रन भी पूरे किए और इस प्रारूप में ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए।

    मैक्सवेल यह उपलब्धि 421वीं टी20 पारी के दौरान हासिल की। सबसे छोटे प्रारूप में 10,000 रन का विशाल आंकड़ा छूने वाले 16वें खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपना पहला मैच 2010 में खेला था। मैक्सवेल को जादुई आंकड़े को पार करने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी और उन्होंने नसीम शाह के एक ही ओवर में तीन चौके लगाकर ऐसा कर दिखाया।

    टी20 क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

    • डेविड वार्नर-12411
    • आरोन फिंच-11458
    • ग्लेन मैक्सवेल-10031

    36 साल मैक्सवेल ने अब तक टी-20 क्रिकेट में 421 पारियों में लगभग 28 की औसत से 10031 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 54 अर्धशतक शामिल हैं और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 154 का है। मैक्सवेल के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उन्होंने छोटे प्रारूप में बहुत कम ही शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी की है।

    29 रन से ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच

    जहां तक ​​मैच की बात है, बारिश और बिजली गिरने के कारण गाबा में मैच को सात ओवर का कर दिया गया था। टॉस हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक बल्लेबाजी की। मैक्सवेल की तूफानी बल्लेबाजी और मार्कस स्टोइनिस की 7 गेंद पर नाबाद 21 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सात ओवर में 93 रन बनाए। पाकिस्तान ने 29 रन से यह मुकाबला गंवा दिया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.