Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र के डीजीपी के लिए 21 को दिल्ली में होगी यूपीएससी की बैठक, तीन नामों की बनेगी पैनल
    मध्यप्रदेश

    मप्र के डीजीपी के लिए 21 को दिल्ली में होगी यूपीएससी की बैठक, तीन नामों की बनेगी पैनल

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र के डीजीपी के लिए 21 को दिल्ली में होगी यूपीएससी की बैठक, तीन नामों की बनेगी पैनल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल।  मप्र में जल्द ही नए डीजीपी की नियुक्ति होगी। इसे लेकर 21 नवंबर को नई दिल्ली में यूपीएससी की बैठक होने वाली है। जिसमें यूपीएससी के अध्यक्ष या उनके द्वारा नामित कोई सदस्य, केंद्रीय गृह मंत्रालय का एक प्रतिनिधि, राज्य के मुख्य सचिव, वर्तमान डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह भाग लेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने डीओपीटी को 9 नामों का पैनल भेज दिया है।  माना जा रहा है कि इस पैनल में से जिन तीन नामों का आखिरी पैनल बनेगा, उसमें वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अफसर एवं डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, इसी बैच के पुलिस हाउंसिंग कारपोरेशन के चेयरमेन कैलाश मकवाना और वर्ष 1989 बैच के डीजी ईओडब्ल्यू अजय शर्मा का नाम शामिल है। इन अफसरों के नाम की चर्चा भोपाल से लेकर दिल्ली तक चल रही है। तीनों ही अफसर भी अपने-अपने दावे के साथ मजबूती से इस पद तक पहुंचने का प्रयास भी कर रहे हैं। क्योंकि मप्र में अभी तक नियमानुसार ही डीजीपी का चयन होता आया है।
     30 नवंबर को मौजूदा डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना रिटायर हो रहे हैं। इसलिए शासन का लक्ष्य है कि इससे पहले ही नए अफसर का चयन किया जाए। जिन 9 अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे गए हैं, वे सभी 30 से अधिक साल प्रशासनिक सेवा कर चुके हैं। उनमें  डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र मकवाना,  डीजी ईओडब्ल्यू अजय कुमार शर्मा, डीजी जेल जीपी सिंह,  स्पेशल डीजी आरएपीटीसी इंदौर वरुण कपूर,  पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी उपेंद्र कुमार जैन,  स्पेशल डीजी प्रोविजन आलोक रंजन, स्पेशल डीजी महिला सेल प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और स्पेशल डीजी योगेश मुद्गल का नाम शामिल है। होने वाले पुलिस महानिदेशक को पुलिस मुख्यालय का ओएसडी बनाया जाएगा। इसके बाद उन्हें एक दिसंबर को प्रदेश का मुखिया बनाया जाएगा।

    आखिरी कांफ्रेंस में भाग लेंगे डीजीपी सुधीर सक्सेना
    ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में 28 से 30 नवंबर तक डीजी-आईजी कांफ्रेंस आयोजित होना है। इस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे। इस कांफ्रेंस के दौरान ही डीजीपी सुधीर सक्सेना रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि उनकी जगह पर पुलिस मुख्यालय के ओएसडी प्रदेश पुलिस की तरफ से लीड कर सकते हैं। जो प्रदेश पुलिस का पक्ष और यहां पर जो काम काज किए गए उनकी जानकारी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे।

    20 दिन देरी से भेजा पैनल
     गाइडलाइन के अनुसार 3 महीने पहले पैनल भेजा जाना था। हालांकि, 40 दिन पहले राज्य सरकार ने 9 नामों का पैनल भेजा। इनमें उन अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन अधिकारियों की सेवा को 30 साल पूरा हो चुका है। इसके साथ ही इन सबका रिकॉर्ड और पूरा ब्यौरा भी भेजा गया है।  मप्र में नए नियमों के तहत, डीजीपी पद के लिए उन्हीं अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे गए हैं, जिनकी सेवा अवधि कम से कम छह माह शेष हो।

    अजय कुमार और कैलाश की दावेदारों में सबसे आगे
    पैनल में भेजे गए 9 नाम पर नजर डाली जाए तो पहले तीन नाम वरिष्ठता के आधार पर यूपीएससी चयन कर सकता है। चयन की प्रक्रिया के तहत स्पेशल डीजी के जो नाम यूपीएससी को भेजे गए हैं, इनमें 1988 बैच के अरविंद कुमार और कैलाश मकवाना, 1989 बैच के अजय कुमार शर्मा प्रमुख हैं। बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार सबसे पहले मई 2025 में, कैलाश मकवाना दिसंबर 2025 में और अजय कुमार शर्मा अगस्त 2026 में रिटायर होंगे। ऐसी स्थिति में अजय कुमार शर्मा या कैलाश मकवाना की डीजीपी बनने की संभावना सबसे अधिक है। अरविंद कुमार की सेवानिवृत्ति को केवल 6 महीने बचेंगे इसलिए शायद सरकार उनके नाम पर विचार ना करे। हालांकि यह भी नियम है कि राज्य सरकार जब इन तीनों नाम में से एक नाम फाइनल करेगी तो उस अधिकारी को डीजीपी का कार्यभार की तिथि से 2 साल की अवधि के लिए डीजीपी के रूप में पूरा कार्यकाल मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार, राज्य सरकार को इन तीन नामों में से ही एक नाम को चुनकर आदेश जारी करना अनिवार्य होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026

    सेवा की कहानी : लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी….

    October 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन….

    October 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.