Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»सत्ता में आने के लिए जातियों को बांटना चाहती हैं कांग्रेस 
    राजनीती

    सत्ता में आने के लिए जातियों को बांटना चाहती हैं कांग्रेस 

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। पहली चुनावी सभा छत्रपति संभाजीनगर से करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में महाराष्ट्र की तरक्की का भविष्य तय होगा। उन्होंने महायुति (भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दलों का गठबंधन) को राज्य के विकास के लिए जरूरी बताकर अघाड़ी (कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना) पर जमकर निशाना साधा।
    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में संभाजी महाराज और औरंगजेब का संदर्भ देकर कहा, एक ओर देशभक्त हैं जो संभाजी महाराज को मानते हैं, तब दूसरी ओर वे लोग हैं जिन्हें औरंगजेब के कातिल को मसीहा मानते हैं। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी नगर का नाम बदलने की मांग पहले बालासाहेब ठाकरे ने की थी, लेकिन अघाड़ी सरकार के 2.5 साल के शासन में कांग्रेस के दबाव के चलते इस मांग को पूरा नहीं किया जा सका। महायुति सरकार ने सत्ता में आते ही इस निर्णय को अमलीजामा पहनाया और शहर का नाम संभाजी नगर कर दिया।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र को विकसित बनाने के लिए महायुति की सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि महायुति सरकार ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित किया है और मराठवाड़ा, विदर्भ और मुंबई के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास से भारत के विकसित होने का सपना साकार होगा। इस दौरान मराठवाड़ा के जल संकट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और अघाड़ी दलों ने पानी की समस्या को अनदेखा किया है। अघाड़ी वाले आपको बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाएंगे, उन्होंने कहा। उनकी सरकार ने सूखे के खिलाफ ठोस कदम उठाए हैं, और जनता से अपील की कि वे अघाड़ी वालों को सत्ता में न आने दें। प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी संबोधन में कहा कि उनकी सरकार महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित कर रही है। भगवान विठ्ठल के भक्तों के लिए पालकी महामार्ग का निर्माण हो रहा है। मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा देकर मराठा गौरव को सम्मानित किया गया है, जो दशकों से लंबित था।

    कांग्रेस पर बंटवारे की राजनीति का आरोप
    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जातिगत विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को सत्ता में बने रहने के लिए आपस में बांट देना चाहती है। कांग्रेस विकास की नहीं, बंटवारे की राजनीति में भरोसा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा से आरक्षण का विरोध किया है और अब छोटी जातियों में बांटकर समाज की एकता को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
    प्रधानमंत्री मोदी ने ओबीसी समाज को चेताकर कहा कि कांग्रेस ओबीसी जातियों में विभाजन कर सत्ता में वापसी का सपना देख रही है। कांग्रेस को सरकार में आने का मौका मिल गया तब एससी/एसटी/ओबीसी का आरक्षण खतरे में आ जाएगा। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.