Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»बड़ी तबाही मचाने के मूड में किम जोंग उन, बनवा रहे ऐसे खतरनाक सुसाइड ड्रोन्स…
    विदेश

    बड़ी तबाही मचाने के मूड में किम जोंग उन, बनवा रहे ऐसे खतरनाक सुसाइड ड्रोन्स…

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बड़ी तबाही मचाने के मूड में किम जोंग उन, बनवा रहे ऐसे खतरनाक सुसाइड ड्रोन्स…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बड़े स्तर पर सुसाइड ड्रोन बनाने के आदेश दिए हैं।

    हाल ही में किम ड्रोन्स की टेस्टिंग के गवाह बने थे। उत्तर कोरिया की तरफ से पहली बार इन ड्रोन्स को अगस्त में सामने रखा गया था। कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने इस टेक्नोलॉजी को रूस से हासिल किया है।

    हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर अब तक कुछ नहीं कहा गया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये ड्रोन्स जमीन और समुद्र दोनों में मार कर सकते हैं। इनका निर्माण उत्तर कोरिया की अनमैन्ड एरियल टेक्नोलॉजी कॉम्प्लैक्स या UATC ने किया है।

    रिपोर्ट्स में कोरिया की न्यूज एजेंसी KCNA के हवाले से बताया गया है, ‘उन्होंने जितना जल्दी हो सके सीरियल प्रोडक्शन सिस्टम बनाने की जरूरत पर जोर दिया है और पूरी क्षमता के साथ निर्माण के लिए कहा है।’

    क्या हैं सुसाइड ड्रोन

    दरअसल, ये सुसाइड ड्रोन विस्फोटक से लदे होते हैं। इनका मुख्य काम दुश्मनों के ठिकानों पर हमला करना है। खास बात है कि ये गाइडेड मिसाइलों की तरह काम करते हैं।

    एजेंसी का कहना है, ‘सुसाइड ड्रोन्स का इस्तेमाल अलग-अलग मारक क्षमता वाले क्षेत्रों में किया जाएगा। इनका मकसद जमीन और समुद्र में मौजूद दुश्मनों के निशाने पर सटीक हमला करना है।’

    अगस्त में जब पहली बार इन ड्रोन्स को सामने लाया गया था, तब जानकारों ने इसे उत्तर कोरिया और रूस के मजबूत होते सहयोग की संभावनाओं से जोड़ा था।

    संभावनाएं हैं कि उत्तर कोरिया ने इस तकनीक को रूस से हासिल किया है। ऐसा कहा जाता है कि रूस ने इसे ईरान से हासिल किया था और संदेह है कि ईरान ने इसे इजरायल से हैकिंग कर हासिल किया है।

    जानकारों का कनहा है कि ये ड्रोन इजरायल के HAROP सुसाइड ड्रोन, रूस के Lancet-3 और इजरायल के ही HERO 30 से मिलते जुलते हैं।

    क्या दक्षिण कोरिया है निशाना

    खास बात है कि साल 2022 में उत्तर कोरिया ने सीमा के पार ड्रोन्स भेजे थे, जिनपर दक्षिण कोरिया की सेना गोलियां नहीं चला पाई थीं। उनका कहना था कि ये ड्रोन काफी छोटे हैं।

    अब बीते साल दक्षिण कोरिया की तरफ से भी ड्रोन ऑपरेशन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि खतरों से निपटा जा सके। किम पहले ही दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया का ‘मुख्य दुश्मन’ बता चुके हैं।

    The post बड़ी तबाही मचाने के मूड में किम जोंग उन, बनवा रहे ऐसे खतरनाक सुसाइड ड्रोन्स… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.