Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»महराष्ट्र में शरद पवार के एक ही दांव से चारों खाने चित हुई भाजपा और अजित की एनसीपी 
    राजनीती

    महराष्ट्र में शरद पवार के एक ही दांव से चारों खाने चित हुई भाजपा और अजित की एनसीपी 

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महराष्ट्र में शरद पवार के एक ही दांव से चारों खाने चित हुई भाजपा और अजित की एनसीपी 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने एक नया मास्टरस्ट्रोक खेलकर अजित पवार और भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पवार ने पुणे की तीन सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अजित के सहयोगियों और भाजपा के बड़े नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। इस कदम से भाजपा और अजित गुट में हलचल मच गई है, क्योंकि इन सीटों पर भाजपा और अजित पवार दोनों को ही मजबूत माना जा रहा था।

    शरद ने पार्टी में कई नेताओं को शामिल किया
    शरद ने पुणे और रायगढ़ में पार्टी में कई नेताओं को शामिल किया, जिनमें प्रमुख रूप से वड़गांव शेरी के पूर्व एनसीपी नगरसेवक रेखा और उनके पति चंद्रकांत टिंगरे शामिल हैं। इसके अलावा, पुणे की हड़पसर सीट पर दिलीप और अनिल तुपे की उनकी पार्टी में एंट्री भी हुई है। इन नेताओं के शामिल होने से पुणे क्षेत्र में महायुति को बड़ा झटका लग सकता है, खासकर उन सीटों पर जहां अजित पवार और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी।

    रेखा का शरद पवार के साथ आना एक बड़ा राजनीतिक कदम 
    रेखा का एनसीपी से भाजपा और फिर अजित गुट में आना, और अब शरद पवार के साथ आना एक बड़ा राजनीतिक कदम है। वड़गांव शेरी सीट पर सुनील से रेखा टिंगरे की पुरानी अदावत को देखकर शरद पवार ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल किया है। इसके अलावा, दिलीप तुपे का पुणे नगर निगम में अच्छा दबदबा है, जिससे शरद पवार को अपने पक्ष में स्थिति मजबूत करने का मौका मिला है। इन सभी नेताओं को पार्टी में लाकर शरद ने न केवल अजित बल्कि भाजपा गुट में भी सेंध लगाने की कोशिश की है। इस कदम से शरद पवार ने पश्चिमी महाराष्ट्र में अपनी पकड़ मजबूत करने का लक्ष्य रखा है, और अब महायुति के लिए यह क्षेत्र चुनौतीपूर्ण बन गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.