Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»“कनाडा की तानाशाही खत्म कर दूंगा”; डोनाल्ड ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो को दी खुली धमकी, क्या है सच्चाई?…
    विदेश

    “कनाडा की तानाशाही खत्म कर दूंगा”; डोनाल्ड ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो को दी खुली धमकी, क्या है सच्चाई?…

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “कनाडा की तानाशाही खत्म कर दूंगा”; डोनाल्ड ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो को दी खुली धमकी, क्या है सच्चाई?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं।

    हाल ही में आए चुनावी नतीजों में ट्रंप ने कमला हैरिस को बड़े मार्जिन से हरा दिया।

    रिपब्लिकन कैंडिडेट रहे ट्रंप की जीत के बाद उनका एक ऑडियो-वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वे कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को धमकी दे रहे हैं।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर यह वीडियो विदेशों में खूब वायरल हो रहा है। 

    इस क्लिप को सुनकर ऐसा लगता है कि जैसे डोनाल्ड ट्रंप की आवाज है और कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ”मिस्टर ट्रूडो… अगर कनाडा में फिर से चुने जाते हैं, तो मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें गिरफ्तार करवा दूंगा, अगर उन्होंने अमेरिका में एक भी पैर रखा और मैं कनाडा के सभी लोगों पर एहसान करूंगा। मैं कनाडा की तानाशाही को हमेशा के लिए खत्म कर दूंगा। मजबूत रहो, कनाडा, हमारे पड़ोसी, हमारे भाई। गॉड ब्लेस यू ऑल। थैंक्यू।”

    सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप की आवाज वाली यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है।

    हालांकि, ‘लॉजिकली फैक्ट्स’ ने जब इसका फैक्ट चेक किया तो उसे रिकॉर्ड में डोनाल्ड ट्रंप का कोई भी इस तरह का बयान नहीं मिला।

    एक्सपर्ट्स ने बताया कि इसकी ज्यादा संभावनाएं हैं कि इसका ऑडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए बनाया गया हो।

    यूसी बर्कले स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन के प्रोफेसर हनी फरीद ने ‘लॉजिकली फैक्ट्स’ को बताया, “मैंने इस ऑडियो का विश्लेषण एक ऐसे मॉडल के साथ किया है, जो वास्तविक और एआई-जनरेटेड आवाजों में अंतर करने के लिए प्रशिक्षित है। मॉडल ने पूरे विश्वास के साथ इस रिकॉर्डिंग को एआई-जनरेटेड बताया है।”

    वहीं, फ्राउनहोफर इंस्टीट्यूट फॉर एप्लाइड एंड इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी के मशीन-लर्निंग रिसर्च साइंटिस्ट निकोलस मुलर ने अपने प्लेटफॉर्म डीपफेक टोटल पर उसी ऑडियो को टेस्ट किया।

    मुलर ने बताया, “एआई सिस्टम ने बताया कि यह ऑडियो फेक है।” ट्रंप के ऑडियो को 99.9 फीसदी का ‘डीपफेक स्कोर’ दिया। यह रिजल्ट बताता है कि कनाडा को धमकी देने वाले ट्रंप के इस ऑडियो के डीपफेक होने की संभावना 99.9 प्रतिशत है।

    वहीं, कहा जाता है कि इंटरनेट पर गूगल में सबकुछ मिलता है। जब ट्रंप का यह बयान गूगल पर सर्च किया गया तो इस तरह का कोई बयान नहीं मिला।

    डोनाल्ड ट्रंप के प्रेसिडेंट बनने के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो द्वारा उन्हें दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने की बधाई देता हुआ मैसेज जरूर मिला।

    गूगल के नतीजों से भी साफ हो गया कि ट्रंप ने ट्रूडो को धमकी नहीं दी थी, बल्कि यह ऑडियो एआई से तैयार किया गया था।

    इसके अलावा, वायरल क्लिप में, ऑडियो के साथ ट्रंप और ट्रूडो की दो अगल-बगल की तस्वीरें हैं। जब रिवर्स इमेज से सर्च किया गया तो पता चला कि ये तस्वीरें भी हाल की नहीं हैं।

    जहां ट्रूडो की फोटो 2021 की है। वहीं, दोनों की एक साथ क्लिक की गई फोटो साल 2017 में ट्रूडो की व्हाइट हाउस की यात्रा के दौरान ली गई थी।

    The post “कनाडा की तानाशाही खत्म कर दूंगा”; डोनाल्ड ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो को दी खुली धमकी, क्या है सच्चाई?… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.