Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»कार्तिक पूर्णिमा व्रत, स्नान-दान से पाएं पुण्य, शाम को देव दिवाली, जानें मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल
    धर्म

    कार्तिक पूर्णिमा व्रत, स्नान-दान से पाएं पुण्य, शाम को देव दिवाली, जानें मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कार्तिक पूर्णिमा व्रत, स्नान-दान से पाएं पुण्य, शाम को देव दिवाली, जानें मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कार्तिक पूर्णिमा व्रत शुक्रवार को है. इस दिन देव दिवाली भी मनाते हैं. इस दिन कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि, भरणी नक्षत्र, व्यतीपात योग, विष्टि करण, पश्चिम का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा समेत सभी पवित्र नदियों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और पाप मिटते हैं. कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं क्योंकि भगवान शिव ने तारकक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली असुर भाइयों का वध किया था. इस वजह से सभी देवतों ने काशी में शिव पूजा करके ​दीपावली मनाई थी. कार्तिक पूर्णिमा को सूर्यास्त के बाद देव दिवाली मनाते हैं. जो लोग कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखते हैं, उनको शिव पूजा के समय कार्तिक पूर्णिमा व्रत कथा पढ़नी या सुननी चाहिए. इस दिन घर पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन करते हैं, रात में चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. इससे धन, वैभव, सुख, समृद्धि बढ़ती है. कार्तिक पूर्णिमा को स्वर्ग की भद्रा है.

    कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है. गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारों में अरदास, भजन, कीर्तन करते हैं, प्रभात फेरी निकाली जाती है. गुरुद्वारों को दीपों से जगमग करते हैं. इस दिन लंगर भी चखते हैं. गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म की स्थापना की थी, उन्होंने गरीबों की सेवा और सामाजिक समरसता को प्रमुखता से बढ़ावा दिया.

    कार्तिक पूर्णिमा का दिन शुक्रवार को है, जिस दिन व्रत रखकर माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है. माता लक्ष्मी को कमलगट्टा, कमल, लाल गुलाब, खीर, दूध से बनी सफेद मिठाई, पीली कौड़ियां आदि अर्पित करते हैं. पूजा के समय आपको श्री सूक्त या कनक धारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और वैभव में वृद्धि होगी. शुक्रवार को सफेद वस्त्र, चावल, चांदी, इत्र, खीर आदि का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है. पंचांग से जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त, देव दीपावली समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

    आज का पंचांग, 15 नवंबर 2024
    आज की तिथि- पूर्णिमा – 02:58 ए एम, नवम्बर 16 तक, उसके बाद मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा
    आज का नक्षत्र- भरणी – 09:55 पी एम तक, फिर कृत्तिका
    आज का करण- विष्टि – 04:37 पी एम तक, बव – 02:58 ए एम, नवम्बर 16 तक, फिर बालव
    आज का योग- व्यतीपात – 07:30 ए एम तक, वरीयान् – 03:33 ए एम, नवम्बर 16 तक, उसके बाद परिघ
    आज का पक्ष- शुक्ल
    आज का दिन- शुक्रवार
    चंद्र राशि- मेष – 03:17 ए एम, नवम्बर 16 तक, फिर वृषभ

    सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
    सूर्योदय- 06:44 ए एम
    सूर्यास्त- 05:27 पी एम
    चन्द्रोदय- 04:51 पी एम
    चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं

    कार्तिक पूर्णिमा 2024 के शुभ मुहूर्त
    ब्रह्म मुहूर्त: 04:58 ए एम से 05:51 ए एम
    अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
    विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
    गोधूलि मुहूर्त: 05:27 पी एम से 05:54 पी एम
    अमृत काल: 05:38 पी एम से 07:04 पी एम
    कार्तिक पूर्णिमा स्नान दान समय: 04:58 ए एम से
    देव दीपावली शुभ मुहूर्त: शाम 5:10 बजे से 7:47 बजे तक

    अशुभ समय
    राहुकाल- 10:45 ए एम से 12:06 पी एम
    गुलिक काल- 08:04 ए एम से 09:25 ए एम
    यमगण्ड- 02:46 पी एम से 04:07 पी एम
    दुर्मुहूर्त- 08:53 ए एम से 09:35 ए एम, 12:27 पी एम से 01:10 पी एम
    भद्रा: 06:44 ए एम से 04:37 पी एम
    भद्रा वास स्थान: स्वर्ग में
    दिशाशूल- पश्चिम

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.