Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»गर्लफ्रेंड लॉरेन से शादी करने जा रहे हैं अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस, क्रिसमस पर लेंगे शादी के वचन…
    विदेश

    गर्लफ्रेंड लॉरेन से शादी करने जा रहे हैं अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस, क्रिसमस पर लेंगे शादी के वचन…

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गर्लफ्रेंड लॉरेन से शादी करने जा रहे हैं अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस, क्रिसमस पर लेंगे शादी के वचन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज कथित तौर पर क्रिसमस पर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    एस्पेन में होने जा रहे इस समारोह में जेफ और लॉरेन दोनों के ही करीबी दोस्त और हाई-प्रोफाइल मेहमान शामिल होंगे।

    यूके के समाचार पत्र सन की रिपोर्ट के मुताबिक अरबपति व्यापारी जेफ बेजोस और लंबे समय तक उनकी गर्लफ्रेंड रहीं और अब मंगेतर लॉरेन सांचेज इस क्रिसमस पर एस्पेन में शादी करने जा रहे हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही अपने इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जोड़े के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह दोनों आपस में बहुत प्यार करते हैं और वह शादी करने वाले हैं।

    वह बहुत पहले ही शादी करने वाले थे लेकिन उनके वकीलों की वजह से उनकी शादी रुकी हुई है। हमेशा एस्पेन के आस पास नजर आने वाला यह जोड़ा 2018 से ही रिश्ते में हैं।

    जेफ बेजोस और लॉरेन का रिश्ता 2018 में सार्वजनिक हुआ था, हालांकि उस वक्त पर दोनों ही अलग-अलग लोगों से शादी के बंधन में थे।

    इस रिश्ते के उजागर होने के बाद बेजोस ने अपनी पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया। अपने इस तलाक में जेफ बेजोस को अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा अपनी पूर्व पत्नी को देने पड़ा था।

    अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद जेफ और लॉरेन अक्सर साथ ही नजर आते थे। चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मई 2023 में बेजोस ने अपने सुपर यॉच पर फ्रांस में छुट्टियों के दौरान सांचेज के साथ सगाई की थी।

    गुलाबी हीरे की करीब 2.5 मिलियन डॉलर की यह अंगूठी भी सुर्खियों का कारण बनी थी। अपनी सगाई के बाद जेफ और लॉरेन ने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।

    इसके बाद पिछले साल भर से उनकी शादी की अफवाहें उड़ रही हैं लेकिन फिर बाद में यह सब झूठी साबित होती है। कपल के करीबी लोगों के अनुसार, यह देर उनके वकीलों की वजह से हो रही है।

    ब्लूमबर्ग की बिलियनेयर्स इंडेक्स रिपोर्ट्स के अनुसार, अरबपति व्यापारी जेफ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी टोटल नेटवर्थ करीब 235 बिलियन डॉलर की है। अकेले इस साल उनकी संपत्ति में 57.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

    54 साल की लॉरेन सांचेज अमेरिका के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में एक पत्रकार और एंकर के रूप में अपने करियर को स्थापित किया था।

    The post गर्लफ्रेंड लॉरेन से शादी करने जा रहे हैं अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस, क्रिसमस पर लेंगे शादी के वचन… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.