Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»भारत सरकार को करोड़ों का नुकसान: CBI इस अमेरिकी नागरिक का प्रत्यर्पण क्यों चाहती है?…
    विदेश

    भारत सरकार को करोड़ों का नुकसान: CBI इस अमेरिकी नागरिक का प्रत्यर्पण क्यों चाहती है?…

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत सरकार को करोड़ों का नुकसान: CBI इस अमेरिकी नागरिक का प्रत्यर्पण क्यों चाहती है?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक के खिलाफ प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। यह मामला रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से जुड़ा है।

    दरअसल सीबीआई ने 2009 में DRDO यूनिट को 1 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के वोल्टेज नियंत्रित ऑसिलेटर्स (वीसीओ) की सप्लाई में अनियमितताओं को लेकर अमेरिकी नागरिक के प्रत्यर्पण की मांग की।

    सीबीआई ने कैलिफोर्निया स्थित कंपनी एकोन इंक के सीईओ सुर्या सरीन (79) के खिलाफ प्रत्यर्पण की मांग की है। वह अमेरिका के नागरिक हैं।

    सरीन की कंपनी को 2009 में डीआरडीओ की डिफेंस एवियोनिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DARE) के लिए 35 वीसीओ-आधारित आरएफ जनरेटर की सप्लाई का ऑर्डर मिला था। लेकिन इसमें बड़ी धांधली सामने आई।

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए थे, जिन्हें लागू नहीं किया जा सका।

    एफआईआर 2020 में दर्ज की गई और चार्जशीट 2023 में दायर की गई। सीबीआई के अनुसार, सरीन ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में मामले को खत्म करने का आवेदन किया है।

    एकोन इंक नामक यह कंपनी पिछले 40 वर्षों से विमानन, शिपिंग और स्पेस इंडस्ट्री के लिए प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती आ रही है।

    सीबीआई ने सुर्या सरीन, उनकी कंपनी एकोन इंक और डीआरडीओ के रक्षा एवियोनिक्स अनुसंधान प्रतिष्ठान के पूर्व निदेशक यू.के. रेवणकर और वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रिया सुरेश के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

    2020 में, रक्षा मंत्रालय के सतर्कता निदेशक द्वारा भेजे गए एक पत्र के आधार पर सीबीआई ने प्राथमिक जांच शुरू की थी।

    शिकायत के अनुसार, डीएआरई के एक कर्मचारी ने 2012 में वीसीओ-आधारित आरएफ जनरेटर की खरीद में नियमितताओं का आरोप लगाया था।

    सीबीआई की प्रारंभिक जांच में पता चला कि 2007 में एक ग्लोबल टेंडर के माध्यम से एकोन इंक को इन जनरेटरों की सप्लाई के लिए चुना गया था।

    ये वीसीओ विभिन्न रडार इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों की लैब टेस्टिंग के लिए थे। जांच में यह सामने आया कि एकोन इंक ने फरवरी 2009 में अधूरे वीसीओ जनरेटर की 35 इकाइयों को तीन खेपों में भेजा था और मार्च 2009 में इसका 90% भुगतान भी प्राप्त कर लिया था।

    सीबीआई का आरोप है कि डीएआरई के अधिकारियों ने जानते हुए भी इन अधूरी इकाइयों को स्वीकार किया और फर्जी रिपोर्ट दी कि “इकाइयां संतोषजनक रूप से काम कर रही हैं।” इससे अमेरिकी कंपनी को अंतिम भुगतान करने में सुविधा हुई।

    सीबीआई ने आरोप लगाया कि 23 अधूरी वीसीओ इकाइयों को वापस एकोन इंक को भेजा गया, लेकिन अधिकारियों ने भुगतान को मंजूरी देने के लिए एक झूठी रिपोर्ट दी।

    सीबीआई द्वारा 2020 में दर्ज एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया कि जब ये इकाइयां वापस आईं, तो इनमें से कोई भी काम नहीं कर रही थी और न ही डीएआरई द्वारा जारी किए गए क्रय आदेश की विशिष्टताओं को पूरा कर सकीं।

    सीबीआई ने आरोप लगाया कि डीएआरई के वरिष्ठ अधिकारियों ने एकोन इंक के साथ मिलकर भारत सरकार को धोखा देने की साजिश रची।

    सीबीआई ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है।

    The post भारत सरकार को करोड़ों का नुकसान: CBI इस अमेरिकी नागरिक का प्रत्यर्पण क्यों चाहती है?… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.