Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»जहर फैला रहे मस्क; ब्रिटिश अखबार ने किया X का इस्तेमाल बंद, फ्रांस में दायर हुआ मुकदमा…
    विदेश

    जहर फैला रहे मस्क; ब्रिटिश अखबार ने किया X का इस्तेमाल बंद, फ्रांस में दायर हुआ मुकदमा…

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जहर फैला रहे मस्क; ब्रिटिश अखबार ने किया X का इस्तेमाल बंद, फ्रांस में दायर हुआ मुकदमा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप की नई बनने वाली टीम में जगह बना ली है।

    हालांकि अब मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं। एक तरफ ब्रिटिश डेली द गार्जियन ने एक्स को जहरीला बताते हुए इसका उपयोग बंद करने का फैसला किया है।

    वहीं, दूसरी तरफ लग्जरी कंपनी लुइ विटां के प्रमुख बनार्ड अरनॉल्ट एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी के खिलाफ कानूनी कदम उठाने जा रहे हैं।

    फ्रांसीसी अखबारों के एक समूह का भी आरोप है कि एक्स उनका कंटेंट इस्तेमाल करने के बदले उन्हें भुगतान नहीं कर रहा है।

    द गार्जियन के एक्स पर 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अब इसके एक्स हैंडल को आर्काइव कर दिया गया है। हालांकि उसके पत्रकार खबरें जुटाने के लिए इसका इस्तेमाल करते रहेंगे।

    200 साल पुराने दिग्गज मीडिया संस्थान द गार्जियन काफी समय से एक्स से बाहर निकलने की सोच रहा था। अमेरिकी चुनाव में जिस तरह से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यूज हुआ उसको देखते हुए मीडिया कंपनी ने अपने फैसले पर मुहर लगा दी।

    ब्रिटिश अखबार द गार्जियन की नींव 1821 में पड़ी थी और तब इसका नाम मैनचेस्टर गार्जियन था। साल 1959 में इसका नाम बदला गया और यह लंदन गया। गार्जियन ने एक नोट में एक्स बॉस एलन मस्क को प्लेटफॉर्म पर जहर फैलाने में इस्तेमाल का दोषी ठहराया।

    गौरतलब है कि मस्क ने ट्रंप के चुनावी अभियान में अहम भूमिका निभाई है। अब वह ट्रंप की खास टीम का हिस्सा भी होंगे। गार्जियन ने 13 नवंबर को लिखे एक लेख में कहाकि एक्स पर नुकसान ज्यादा और फायदा कम है।

    बेहतर होगा कि हम अपनी खबरों का प्रमोशन कहीं और करें। ब्रिटिश अखबार का कहना है मस्क ने एक्स का इस्तेमाल राजनीतिक एजेंडा सेट करने के लिए किया।

    गार्जियन द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया अंतिम लेख ट्रॉपिकल बर्डवॉचिंग था। अमेरिकी चुनावों के दौरान, ब्रिटिश दैनिक ने कई लेख लिखे जहां उसने ट्रम्प अभियान और भविष्य की सरकार में मस्क की भूमिका पर सवाल उठाया।

    फ्रांस में एक्स को कानूनी झमेले झेलने पड़ने रह रहे हैं। यहां पर दिग्गज कारोबारी ने मस्क के खिलाफ कानूनी जंग की तैयारी कर ली है।

    यह कानूनी लड़ाई यूरोपियन यूनियन के उस निर्देश पर है, जिसके मुताबिक कंटेंट इस्तेमाल करने पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को समाचार संस्थानों को पेमेंट करना होगा।

    फ्रेंच पब्लिश्सर्स का तर्क है कि गूगल और मेटा की तरह एक्स कंपनसेशन देने को तैयार नहीं है।

    The post जहर फैला रहे मस्क; ब्रिटिश अखबार ने किया X का इस्तेमाल बंद, फ्रांस में दायर हुआ मुकदमा… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.