Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»डोनाल्ड ट्रंप की टीम में हिंदू की एंट्री, तुलसी गबार्ड को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; चीन के विरोधी को बनाया गया विदेश मंत्री…
    विदेश

    डोनाल्ड ट्रंप की टीम में हिंदू की एंट्री, तुलसी गबार्ड को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; चीन के विरोधी को बनाया गया विदेश मंत्री…

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डोनाल्ड ट्रंप की टीम में हिंदू की एंट्री, तुलसी गबार्ड को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; चीन के विरोधी को बनाया गया विदेश मंत्री…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के नए नवेले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धीरे-धीरे अपनी नई टीम की घोषणा कर रहे हैं।

    उन्होंने बुधवार को पूर्व सांसद और लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड को अपनी आगामी प्रशासन में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) नियुक्त करने की घोषणा की।

    ट्रंप ने गबार्ड को रिपब्लिकन बताते हुए उम्मीद जताई कि वह अपनी निर्भीक भावना को खुफिया समुदाय में लाएंगी। ट्रंप ने “Trump War Room” के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह घोषणा की।

    उन्होंने लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) के रूप में सेवा करेंगी।

    तूलसी ने हमारे देश और सभी अमेरिकियों की स्वतंत्रता के लिए दो दशकों से अधिक समय तक संघर्ष किया है। वह एक पूर्व डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रही हैं और अब वह एक रिपब्लिकन हैं!

    मुझे पूरा विश्वास है कि तुलसी अपनी शानदार करियर की ‘निर्भीक भावना’ को हमारे खुफिया समुदाय में लाएंगी, हमारे संवैधानिक अधिकारों का समर्थन करेंगी और शक्ति के माध्यम से शांति की रक्षा करेंगी। तुलसी हम सभी को गर्वित करेंगी!”

    तुलसी गबार्ड कौन हैं?

    तुलसी गबार्ड ने 2013 से 2021 तक डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं। 2022 में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़ दी।

    इसका कारण उन्होंने युद्ध और सैन्य हस्तक्षेप पर अपनी असहमतियां बताई। उन्होंने पार्टी को गरीब विरोधी और युद्ध का समर्थक बताया था।

    गबार्ड के बारे में कहा जाता है कि वह भारतीय मूल की है। उनका पहला नाम हिंदू शब्द से लिया गया है। हालांकि आपको बता दें कि उनका भारत से कोई सीधा संबंध नहीं है।

    उनकी मां ने हिंदू धर्म अपनाया और अपने बच्चों को हिंदू नाम दिए। गबार्ड खुद भी हिंदू धर्म को मानती हैं।

    मार्को रुबियो को विदेश मंत्री

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फ्लोरिडा के सेनटर मार्को रुबियो को संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री के पद के लिए नामांकित किया।

    ट्रंप ने रुबियो को निर्भीक योद्धा और सहयोगियों के लिए सच्चे मित्र के रूप में वर्णित किया। ट्रंप ने कहा, “यह मेरे लिए एक बड़े सम्मान की बात है कि मैं फ्लोरिडा के सेनटर मार्को रुबियो को संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में नामांकित कर रहा हूं। मार्को एक अत्यधिक सम्मानित नेता हैं और स्वतंत्रता के लिए एक बहुत ही शक्तिशाली आवाज हैं। वह हमारे राष्ट्र के लिए एक मजबूत वकील होंगे, हमारे सहयोगियों के लिए एक सच्चे मित्र होंगे और एक निर्भीक योद्धा होंगे जो हमारे विरोधियों के सामने कभी नहीं झुकेंगे।”

    मार्को रुबियो कौन हैं?

    मार्को रुबियो फ्लोरिडा के तीसरे कार्यकाल के सिनेटर हैं। उनका जन्म 1971 में मियामी में क्यूबाई आप्रवासियों के परिवार में हुआ था।

    उन्होंने फ्लोरिडा विश्वविद्यालय और मियामी लॉ स्कूल से डिग्री प्राप्त की। बाद में उन्होंने फ्लोरिडा हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के स्पीकर के रूप में सेवा की और 2010 में यूएस सिनेट के लिए चुने गए।

    उन्हें अमेरिका में कई लोग चीन के सबसे बड़े आलोचक के तौर पर जानते हैं।

    डोनाल्ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड और मार्को रुबियो के नाम की घोषणा अपनी प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए की है। अमेरिकी खुफिया और विदेश नीति को मजबूत करने की दिशा में दोनों अहम साबित होंगे।

    दोनों ही नेता अपने-अपने क्षेत्र में निर्भीक और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के रूप में जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में अमेरिका की रणनीतिक और कूटनीतिक स्थिति को नई दिशा मिल सकती है।

    The post डोनाल्ड ट्रंप की टीम में हिंदू की एंट्री, तुलसी गबार्ड को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; चीन के विरोधी को बनाया गया विदेश मंत्री… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आयकर कानून में बदलावों पर मिलेगी अहम जानकारी, 23 जुलाई को स्पेशल कार्यक्रम

    July 22, 2026

    युवा आंदोलन पर सरकार और पुलिस की कड़ी निगरानी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    July 22, 2026

    1575 ग्राम पंचायतों में विकसित होंगी पंचवटी वाटिकाएं, हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

    July 22, 2026

    उत्तराखंड में संस्कृत आयोग गठन की तैयारी, सरकार ने आमंत्रित किए सुझाव

    July 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.