Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»कनाडा में एक बार फिर हिन्दुओं के साथ ज्यादती, सुरक्षा के बदले पुलिस कर रही है ‘हफ्ता’ की मांग…
    विदेश

    कनाडा में एक बार फिर हिन्दुओं के साथ ज्यादती, सुरक्षा के बदले पुलिस कर रही है ‘हफ्ता’ की मांग…

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कनाडा में एक बार फिर हिन्दुओं के साथ ज्यादती, सुरक्षा के बदले पुलिस कर रही है ‘हफ्ता’ की मांग…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कनाडा में अब पुलिस भी हिन्दू समुदाय पर दबाव डालती नजर आ रही है।

    खबर है कि कनाडा में हिन्दू समूहों से सुरक्षा देने के बदले में धन मांगा जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

    यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत और कनाडा के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। वहीं, खालिस्तान समर्थक कथित तौर पर धमकियां दे रहे हैं।

    न्यूज18 की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पील पुलिस ने कथित तौर पर हिन्दू समुदाय को सुरक्षा देने के लिए 70 हजार डॉलर की मांग की है, जिससे हिन्दू संगठन खासे नाराज हैं।

    कनाडा में हिन्दू संगठनों ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सरकार पर अधिकार के हनन के आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के हिन्दू समूहों का कहना है, ‘हम भी टैक्स दे रहे हैं, फिर ये भेदभाव क्यों। पील पुलिस हमारे मुद्दों को सुलझाने के बजाए बेकार का दबाव डाल रही है।’

    रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि ऐसे काफी समय से चल रहा है, क्योंकि प्रशासन पर खालिस्तानी समूहों की तरफ से हिन्दुओं के कार्यक्रम रद्द कराने का दबाव है।

    चैनल से बातचीत में सूत्रों ने कहा, ‘ट्रूडो सरकार खालिस्तानू समूहों और पूर्व सहयोगी जगमीनत सिंह को मजबूर करने के लिए फाइनेंस बिल को लेकर काफी दबाव में है।’

    उन्होंने कहा, ‘दुनिया में यह पहली बार है, जब स्थानीय पुलिस अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए धन की मांग कर रही है।’

    अयोध्या मंदिर पर हमले की धमकी

    खालिस्तानी आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू के अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की धमकी के मद्देनजर रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा करके हाई अलर्ट कर दिया गया है।

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने आगामी 16 और 17 नवम्बर को हमले की धमकी देने वाले ताजा आडियो संदेश के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दिया गया है।

    The post कनाडा में एक बार फिर हिन्दुओं के साथ ज्यादती, सुरक्षा के बदले पुलिस कर रही है ‘हफ्ता’ की मांग… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.