Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कलेक्टर ने रोड किनारे पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर ने रोड किनारे पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कलेक्टर ने रोड किनारे पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के दिए निर्देश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

    कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई, जिसमें विभागीय महत्वपूर्ण पत्रों, पिछले शिविर के लंबित मुद्दों, डीएमएफ कार्यों की प्रगति तथा आगामी बैठक में शामिल होने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    कलेक्टर ने बैठक के दौरान निर्देशित किया कि 15 नवंबर को कुवांरपुर में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री जनजाति गौरव दिवस और जन समस्या निवारण शिविर में चुने हुए जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों को निमंत्रण पत्र दिए जाएं। इसके अलावा स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करने, भूमि पूजन, खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देने, छात्रावास निर्माण और सड़क निर्माण का लोकार्पण करने के साथ-साथ जन समस्या निवारण शिविर में सभी विभागों का स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए।
    कलेक्टर ने जिले में नगर निगम, नगर पंचायत, नगर परिषद और ग्राम पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे, इसके अतिरिक्त स्ट्रांग रूम की व्यवस्था,साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, बैठने की सुविधा और जर्जर मतदान केंद्रों को बदलने या सुधारने के लिए भी कहा है । उन्होंने मतदाता पहचान की पुष्टि, सामग्री वितरण और 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।
    इसके साथ ही धान खरीदी के संदर्भ में  कलेक्टर ने बताया कि खरीफ वर्ष 2024-25 के तहत धान बिक्री के लिए पुराने और नए पंजीकरण में सुधार किया गया है। अब किसान केवल एसडीएम से चर्चा कर के ही धान बेच सकेंगे। इसके साथ ही किसानों की फोटो सहित उनके खेतों की जानकारी मंगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा समितिवार पंजीयन रिपोर्ट, बारदाने की उपलब्धता, उड़नदस्ता दल का गठन, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, कृषक पंजीयन आदि विषयों पर भी चर्चा हुई।

    कलेक्टर ने निर्देश दिया कि जिन विभागों को भूमि आवंटित हो चुकी है, वे अपनी भूमि पर घेरा बंदी या खूंटा गाड़ने का कार्य शीघ्र पूरा करें। पुराने पेंशन मामलों, आवारा पशुओं पर रेडियम बेल्ट लगाने, वन अधिकार पट्टा में हुई गड़बड़ी को सुधारने तथा कलेक्टर कार्यालय से पीडब्ल्यूडी चौक और पीडब्ल्यूडी से बाजार तक रोड किनारे जितने भी अवैध दुकानें है उसको तत्काल हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने, स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र बांटने के लिए कहा इसके अलावा सरगुजा प्राधिकरण के लंबित कार्यों को पूर्ण करने, अटल आवास की निर्माण, ट्राइबल मल्टी मार्केटिंग के भूमि आबंटित, प्रधानमंत्री सड़क योजना के व्दारा बन रहे सड़क को पूर्ण करने , शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के लिए आवास आबंटन तथा जल शक्ति मिशन में यूजर आईडी लॉगिन और जिओ ट्रैकिंग की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के भी निर्देश दिए।

    इस बैठक में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, एसडीएम प्रवीण कुमार भगत, लिंगराज सिदार, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सभी नगर पंचायत सीएमओ, और जिले के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026

    खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, 150 विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ पहला सत्र

    August 29, 2026

    Uttarakhand News: खेलों को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, धामी सरकार ने तैयार किया उत्तराखण्ड खेल नीति-2026 का ड्राफ्ट, कैबिनेट मंजूरी के बाद होगी लागू…..

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.