Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»नेतन्याहू ने खमेनेई को इजरायल से ज्यादा डरपोक बताया, ईरानी लोगों से किया खास अपील…
    विदेश

    नेतन्याहू ने खमेनेई को इजरायल से ज्यादा डरपोक बताया, ईरानी लोगों से किया खास अपील…

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेतन्याहू ने खमेनेई को इजरायल से ज्यादा डरपोक बताया, ईरानी लोगों से किया खास अपील…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर ईरानी जनता को सीधे संदेश देते हुए खमेनेई शासन की नीतियों पर तीखा हमला किया।

    अपने बयान में नेतन्याहू ने ईरानी जनता को उनके अधिकारों और देश के संसाधनों के खर्च के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा, “खमेनेई के शासन को इजरायल से अधिक आपसे, यानी ईरानी जनता से डर है। अपनी उम्मीद मत खोइए।”

    नेतन्याहू ने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे हाल ही में खमेनेई शासन ने इजरायल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

    उन्होंने खुलासा किया कि इन हमलों पर लगभग 2.3 अरब डॉलर की लागत आई है।

    नेतन्याहू ने कहा, “आपके कीमती पैसे का 2.3 अरब डॉलर सिर्फ इन मिसाइल हमलों में खर्च कर दिया गया। ये हमले इजरायल को केवल मामूली क्षति पहुंचा पाए, लेकिन इसका असली नुकसान आप पर हुआ।”

    प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने संदेश में कहा कि यह राशि ईरान के परिवहन और शिक्षा बजट को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती थी।

    उन्होंने कहा कि इस कदम से खमेनेई शासन की क्रूरता और असंवेदनशीलता उजागर हुई है, जिसने दुनिया भर में ईरान की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

    यह बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय खमेनेई शासन की नीतियों और क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की उसकी कार्रवाइयों पर नजर रख रहा है।

    नेतन्याहू ने अपने संदेश के अंत में ईरानी जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों और अपनी आजादी के लिए संघर्ष करते रहें और इस शासन के अन्याय के खिलाफ खड़े हों।

    ईरान सरकार की तरफ से अब तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    पिछले सप्ताह की शुरुआत में, ईरान के सर्वोच्च नेता ने ईरान और उसके सहयोगियों पर हमलों को लेकर इजरायल और अमेरिका को “कठोर जवाब” देने की धमकी दी थी।

    अयातुल्ला अली खामेनेई ने यह बात तब कही जब ईरानी अधिकारी 26 अक्टूबर को इस्लामिक गणराज्य पर हमले के बाद इजरायल के खिलाफ एक और हमला करने की धमकी दे रहे हैं।

    इस हमले में सैन्य ठिकानों और अन्य स्थानों को निशाना बनाया गया था और कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी।

    The post नेतन्याहू ने खमेनेई को इजरायल से ज्यादा डरपोक बताया, ईरानी लोगों से किया खास अपील… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश….

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….

    February 26, 2026

    उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई…

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के आम/ उप चुनावों की तैयारी प्रारंभ….

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.