Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बालाघाट जोन में नक्सल मोर्चे पर तैनात होंगी दो बटालियन
    मध्यप्रदेश

    बालाघाट जोन में नक्सल मोर्चे पर तैनात होंगी दो बटालियन

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बालाघाट जोन में नक्सल मोर्चे पर तैनात होंगी दो बटालियन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मूवमेंट रोकने और कड़ा प्रहार करने की रणनीति पर हो रहा काम

    भोपाल । बालाघाट जोन में नक्सल मोर्चे पर तैनाती के लिए केंद्र सरकार से दो बटालियन मांगी गई है। बालाघाट के आईजी संजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में माओवादियों की कमर टूट गई है। कई नक्सलियों के मारे जाने के बाद अब बड़ी संख्या में मप्र में छिपने का ठिकाना बना रहे है। इसे लेकर मोहन सरकार सतर्क है। बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बालाघाट जोन में 3 जिले बालाघाट, मंडला और डिंडोरी है। जोन के जिलों में नक्सली मूवमेंट को रोकने और कड़ा प्रहार करने की रणनीति पर काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ में बन रहे दबाव के चलते नक्सली मप्र के बालाघाट में शरण लेने पहुंचते हैं। आईजी संजय सिंह ने बताया कि बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में नक्सली मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है और उसी के अनुरूप रणनीति तैयार की गई हैं। पुलिस को क्षेत्र में वर्तमान में 50 से 60 की संख्या में नक्सलियों के होने का अनुमान है। आपको बता दें कि एक बटालियन में 1 हजार जवानों की संख्या होती हैं। सीआरपीएफ की दोनों बटालियन बालाघाट, मंडला और डिंडोरी के घोर नक्सल एरिया में तैनात होंगी। बीते चार साल में पुलिस ने नक्सलियों पर बड़ा प्रहार किया हैं। तीन करोड़ से अधिक राशि के ईनामी दर्जनभर नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया गया हैं। जोन की पुलिस नक्सल मामले में गंभीर हैं। गौरतलब है कि पूर्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्रियों के साथ नक्सली उन्मूलन को लेकर बैठक कर चुके हैं।

    बालाघाट, मंडला व डिंडौरी में शरण ले रहे नक्सली
    छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के लिए हाल में हुईं बड़ी कार्रवाइयों के बाद नक्सली मध्य प्रदेश के बालाघाट और मंडला व डिंडौरी में घुसपैठ की तैयारी में हैं। बालाघाट पुलिस को जिले के घने जंगलों में नए नक्सलियों के आने की सूचना भी मिली है। पुलिस का दावा है कि वह हर मोर्चे पर सतर्क है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की अनुशंसा पर मप्र गृह विभाग ने केंद्र सरकार को सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) की दो बटालियन (दो हजार जवान) की मांग की है।

    पुलिस रख रही है निगाह
    आईजी (बालाघाट रेंज) संजय कुमार सिंह का कहना है कि पिछले कुछ सालों में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बालाघाट में बड़ी कार्रवाइयों ने नक्सलियों के मंसूबों को विफल किया है। दबाव बढऩे से नक्सली कैडर के पड़ोसी राज्यों में जाने की आशंका रहती है। पुलिस पूरी निगाह रखे हुए है। पुलिस का मानना है कि मंडला व डिंडौरी की तुलना में नक्सलियों के लिए बालाघाट का वनक्षेत्र मुफीद है, इसलिए जिले में उनके आने की आशंका रहती है, इसलिए निगरानी बढ़ाई गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा से लगे होने और घने जंगलों के कारण बालाघाट घुसपैठ या नक्सलियों की शरणस्थली के रूप में सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। पिछले महीने छग में 30 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर, बड़ी संख्या में नक्सलियों का आत्मसमर्पण, गिरफ्तारी जैसी घटनाओं से नक्सली घबराकर बालाघाट में दोबारा कूच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, बालाघाट के जंगल में नक्सलियों की मूवमेंट अलग-अलग मकसद के लिए होती है। बालाघाट में वर्तमान में नक्सलियों की अनुमानित संख्या 50 से 60 है। मुख्य रूप से बालाघाट के रहने वाले दिलीप, संगीता और संपत नक्सली ही सक्रिय हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, कमर्शियल सिलेंडर और प्राकृतिक आपदा को लेकर की चर्चा….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, कमर्शियल सिलेंडर और प्राकृतिक आपदा को लेकर की चर्चा….

    April 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.