Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»इंडी गठबंधन महाराष्ट्र और झारखड़ में चुनाव जीतने मुस्लिम तुष्टिकरण का एजेंडा चला रहे : बीजेपी सांसद 
    राजनीती

    इंडी गठबंधन महाराष्ट्र और झारखड़ में चुनाव जीतने मुस्लिम तुष्टिकरण का एजेंडा चला रहे : बीजेपी सांसद 

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंडी गठबंधन महाराष्ट्र और झारखड़ में चुनाव जीतने मुस्लिम तुष्टिकरण का एजेंडा चला रहे : बीजेपी सांसद 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । भाजपा मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उनके इंडी गठबंधन के सारे सहयोगी मुस्लिम तुष्टिकरण और उनके वोट लेने के लिए एजेंडा चला रहे हैं। बीजेपी सांसद ने दावा किया कि जमीयत ए उलेमा जिला लोहरदगा, छोटा नागपुर ने फरमान जारी किया है कि मौजूदा मुल्क के हालात को देखकर मरकजी हुकूमत का मुसलमानों के ताल्लुक में जो रवैया है और जिस प्रकार मुसलमानों को एनसीआर, यूसीसी और वक्फ कानून लेकर घुसपैठिए के बहाने डराया धमकाया जा रहा है, उस सिलसिले में जमीयत ए उलेमा, झारखंड से मशवरे के बाद जमीयत ए उलेमा जिला लोहरदगा मुसलमानों से अपील करती है कि मुसलमान एक होकर इंडी गठबंधन के पक्ष में अपना वोट दें। भाजपा नेता ने कहा कि ये झारखंड और महाराष्ट्र की कहानी है। उन्होंने कहा कि ये सारी जमात वहीं है, जिसने तीन तलाक का भी विरोध किया था। इतने सालों के बाद आज भी कांग्रेस पार्टी न कुछ समझती है और न सुधरती है, बल्कि इसतरह तत्वों के बहाने ही चुनाव जीतने का षड्यंत्र करती है।

    कांग्रेस का सफाया हो रहा 
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सफाया हो रहा है। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस 1950 के मॉडल पर ही चल रही है। 1986 में शाहबानों प्रकरण में कांग्रेस जहां थी, आज 2024 में भी कांग्रेस वहीं खड़ी है। पार्टी सांसद ने कहा कि बीजेपी बहुत स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी वोटों की खातिर मुस्लिम समुदाय के सभी रूढ़िवादी, विभाजनकारी तत्वों के साथ साजिश रच रही है क्योंकि वे अपनी आसन्न हार से आशंकित हैं।

    हिंदू समुदाय के लोग एनआरसी से डरने वाले नहीं 
    वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद ने महाराष्ट्र में वहीं काम किया है जो वे अब झारखंड में करने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदू समुदाय के लोग एनआरसी से डरने वाले नहीं हैं। अगर मुसलमान भारत के नागरिक हैं, तब वे एनआरसी से क्यों डरते हैं? इसका मतलब है कि वे या बांग्लादेश, पाकिस्तान या किसी अन्य देश से आए घुसपैठिए हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.