Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»ट्रंप को बड़ी राहत, चुनाव जीतते ही जज ने पोर्न स्टार समेत सभी आपराधिक मामलों की कार्यवाही पर रोक लगाई…
    विदेश

    ट्रंप को बड़ी राहत, चुनाव जीतते ही जज ने पोर्न स्टार समेत सभी आपराधिक मामलों की कार्यवाही पर रोक लगाई…

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रंप को बड़ी राहत, चुनाव जीतते ही जज ने पोर्न स्टार समेत सभी आपराधिक मामलों की कार्यवाही पर रोक लगाई…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतकर डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर वाइट हाउस में वापसी कर रहे हैं।

    इस बीच उन्हें बड़ी राहत भी मिली। मंगलवार को न्यूयॉर्क की एक अदालत ने ट्रंप के खिलाफ पहले से तय आपराधिक मामलों पर कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

    इसमें पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर चुप कराने का मामला भी शामिल है।

    मंगलवार को सार्वजनिक किए गए एक दस्तावेज से पता चला है कि न्यूयॉर्क स्टेट के न्यायाधीश जुआन मर्चेन ने भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पहले से तय आपराधिक मामले में कार्यवाही रोक दी है।

    जज जुआन मर्चेन को मंगलवार तक यह तय करना था कि सुप्रीम कोर्ट के जुलाई के फैसले के कारण ट्रंप की सजा रद्द की जा सकती है या नहीं। ट्रंप को 26 नवंबर को सजा सुनाए जाने की भी योजना थी।

    वजह क्या है

    मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्रैग के कार्यालय के अभियोजकों ने रविवार को जज मर्चेन को एक ईमेल भेजा था, जिसमें अपील की गई थी कि ट्रंप की 5 नवंबर की चुनावी जीत के बाद जनवरी 2025 में शपथ ग्रहण समारोह है। व्यस्तता के कारण अभियोजन पक्ष ने जज से सभी मामले में कार्यवाही फिलहाल रोकने की अपील की थी।

    अभियोजकों ने कहा, “हम इस बात से सहमत हैं कि ये अभूतपूर्व परिस्थितियां हैं।” जज मर्चेन ने मामले की सभी कार्यवाही पर 19 नवंबर तक रोक लगा दी है।

    ट्रंप पर कौन-कौन से मामले

    डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामलों का क्या होगा? उनके खिलाफ पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स को गुपचुप धन देकर रिकॉर्ड में हेरा-फेरी करना, दस्तावेजों का दुरपयोग करना और चुनाव में हस्तक्षेप समेत 34 आपराधिक मामले शामिल हैं।

    The post ट्रंप को बड़ी राहत, चुनाव जीतते ही जज ने पोर्न स्टार समेत सभी आपराधिक मामलों की कार्यवाही पर रोक लगाई… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका से प्रशिक्षणरत नायब तहसीलदारों ने की सौजन्य भेंट….

    April 27, 2026

    मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान….

    April 27, 2026

    विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश…..

    April 27, 2026

    तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद…..

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.