Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे 2 अद्भुत संयोग…करें इस मुहूर्त में पूजा! मिलेगा100 अश्वमेध यज्ञ के समान फल
    धर्म

    कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे 2 अद्भुत संयोग…करें इस मुहूर्त में पूजा! मिलेगा100 अश्वमेध यज्ञ के समान फल

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे 2 अद्भुत संयोग…करें इस मुहूर्त में पूजा! मिलेगा100 अश्वमेध यज्ञ के समान फल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सनातन धर्म में कार्तिक का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. कार्तिक के महीने में देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु 4 महीने के निद्रा योग से जागते हैं. भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने पर चातुर्मास समाप्त हो जाता है और सभी मांगलिक कार्य एक बार फिर से शुरू हो जाते हैं. इसी महीने में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान भी होता है और कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली भी मनाई जाति है. हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद खास होता है. इस दिन भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था. इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.

    धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोग गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने से 100 अश्वमेध यज्ञ जितना पुण्य प्राप्त होता है. कार्तिक पूर्णिमा पर किए गए स्नान से भगवान श्रीहरि की भी असीम कृपा मिलती है. इसलिए इस दिन लोग गंगा (Ganga Snan), यमुना जैसी नदियों में स्नान करते हैं. विष्णु पुराण के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान नारायण ने मत्स्य अवतार लिया था. तो चलिए आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि कब है कार्तिक पूर्णिमा? क्या है पूजा और स्नान का मुहूर्त

    कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का शुभ मुहूर्त
    दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को है. पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर को प्रातः 6:31 से प्रारंभ होगी जो रात्रि 16 नवंबर को सुबह 3:02 पर समाप्त होगी. पूजा अथवा दान का शुभ मुहूर्त सुबह 8:46 से लेकर 10:26 तक है. तो वही स्नान का मुहूर्त सुबह 6:28 से लेकर 7:19 तक रहेगा.

    कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे 2 राजयोग
    पंडित कल्कि राम बताते हैं कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गजकेसरी राजयोग बन रहा है. उसके बाद शश राजयोग का निर्माण होगा. कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नानऔर दान का विशेष महत्व भी होता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के शिव परिवार की विशेष पूजा-अर्चना करना चाहिए. साथ ही प्रिय भोग अर्पित करने चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवी-देवताओं का पृथ्वी पर आगमन होता है और उनके भव्य स्वागत के लिए दीपक जलाएं जाते हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.