Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»बांग्लादेशी घुसपैठियों को सरकार बनाते ही चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा: शाह 
    राजनीती

    बांग्लादेशी घुसपैठियों को सरकार बनाते ही चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा: शाह 

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेशी घुसपैठियों को सरकार बनाते ही चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा: शाह 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रांची। मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित कर दावा किया कि 23 नवंबर को झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हम उन बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा, जिनका हेमंत सोरेन की सरकार ने रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया है।उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की सरकार को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन करार दिया। केंद्रीय मंत्री शाह ने पूछा, ‘‘आपमें से किसी ने 350 करोड़ रुपये एक साथ देखे हैं? किसी ने 35 करोड़ एक साथ देखा है? किसी ने नहीं देखा। लेकिन कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम के घर से 35 करोड़ और दूसरे सांसद के घर से 350 करोड़ पकड़ा गया है। इन नोटों को गिनने वाली मशीनें गर्म हो गई, पर नोट खत्म नहीं हुए।

    करोड़ों रुपये लूटने वालों को उल्टा लटका कर सीधा कर दिया जाएगा
    उन्होंने कहा कि ये पैसा झरिया और धनबाद के युवाओं के हैं, जो गठबंधन के मंत्री-नेता लूट कर ले गए। यहां कमल फूल की सरकार बना दो, करोड़ों रुपये लूटने वालों को उल्टा लटका कर सीधा कर दिया जाएगा। उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार पर हमला कर कहा कि इन लोगों ने हजारों करोड़ का मनरेगा घोटाला, जमीन घोटाला, कोयला घोटाला और शराब घोटाला किया। ये घोटाला करने वाली सोरेन सरकार है। केंद्र सरकार ने राज्य को साढ़े लाख करोड़ से ज्यादा की राशि दी, लेकिन सोरेन सरकार इस राशि का उपयोग करने के बजाय लूट-खसोट में व्यस्त रही। राज्य की जनता इस कुशासन से मुक्त होने का संकल्प ले चुकी है।

    हर माता-बहन को सालाना 25 हजार रुपये दिए जाएंगे
    उन्होंने वादा किया कि हर माता-बहन को सालाना 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध होगा और दीपावली और रक्षाबंधन में दो मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोरेन ने वादा करने के बाद भी युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, लेकिन हम हर युवा साथी को 2 हजार रुपए प्रतिमाह बेकारी भत्ता देने का वादा करते है। हर साल एक लाख और पांच साल में पांच लाख रोजगार पैदा करने का हमारा वादा है। दो लाख 87 हजार पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती सुनिश्चित होगी। किसानों का धान 3100 रुपये क्विंटल खरीदने का काम हमारी सरकार करेगी। एक रुपये में 50 लाख तक की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री योजना शुरू होगी। उन्होंने झारखंड में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का भी वादा किया।  इस मौके पर शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी खटाखट खटाखट घोषणाएं करते हैं, पर क्या वे पूरी होंगी? दूसरी ओर नरेंद्र मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। उनकी हर गारंटी को हमारी सरकार पूरा करेगी। हेमंत सरकार के कार्यकाल में यहां के युवाओं को दौड़ में मरना पड़ता है। हमारी सरकार बनी तब लोगों के घर में डाकिया भर्ती पत्र पहुंचाएगा।

    मोदी जी ने पांच वर्षों में राम मंदिर बनवा दिया 
    शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं? कांग्रेस ने 75 साल तक राम मंदिर को लटका कर रखा, पर मोदी जी ने पांच वर्षों में राम मंदिर बनवा दिया और उसकी प्राण प्रतिष्ठा भी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी धारा 370 को वापस लानी चाहती है। राहुल क्या उनकी चौथी पीढ़ी भी कश्मीर में धारा 370 वापस नहीं ला सकती। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कश्मीर को भारत से कोई छीन नहीं सकता।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 23, 2026

    आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 23, 2026

    Uttarakhand News: मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे CM धामी, आस्था और परंपरा के साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर…..

    September 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

    September 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.